‘कोड C27’ बढ़ाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, करोड़ों के वित्तीय लेन-देन खुलासे से हड़ंकप

यूपी के झूंसी में बटुकों से जुड़े यौन शोषण के मामले में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा अब एक और बड़ा विवाद सामने आ गया है. आज तक पर एक कार्यक्रम के दौरान आशुतोष महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन का खुलासा करने का दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कोड C27-95375 से संबंधित दस्तावेजों में कई बड़ी रकम, देनदारी और अंतिम बकाया का विस्तृत ब्योरा दर्ज है.

7 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन ने खड़े किए सवाल

दस्तावेजों में शुरुआती राशि 4,998 का उल्लेख मिलता है, जबकि आधार राशि 5 लाख बताई गई है. हालांकि, आगे चलकर जिन प्रमुख राशियों का जिक्र है, उनमें 7,06,50,000, 1,45,00,000, 92,00,000 और 29,00,000 शामिल हैं. इन आंकड़ों को मिलाकर लेन-देन का दायरा कई करोड़ रुपये तक पहुंचता दिखाई देता है.

पैसों का ये ट्रांजिक्शन 15 मई 2024 से 15 मई 2025 के बीच हुआ है. दस्तावेज में कुल देनदारी का संदर्भ  2 करोड़ के रूप में सामने आया है. इसके अलावा 3 करोड़ रुपये की FAC व्यवस्था का भी उल्लेख है, जिसमें 1.50 प्रतिशत की दर से किस्तों में भुगतान की शर्त दर्ज है. संबंधित तारीख 26 दिसंबर 2024 बताई गई है.
एक अन्य प्रविष्टि में 5 लाख मूल्य के वाहन के लिए 15 महीने में कुल देय राशि 10,15,000 दर्ज है, जो ब्याज या अन्य शुल्क के कारण लगभग दोगुनी हो गई है.

कोड C27-95375 से जुड़ा करोड़ों का वित्तीय हिसाब

31 जनवरी 2025 तक की प्रविष्टियों में 105000, 40,60,001, 29,00,001, 1,30,000 और 10,00,179 जैसी राशियां दर्ज बताई गई हैं. अंतिम बकाये के सही हिसाब के अनुसार 1,41,91,000 में से 14,50,000 घटाने के बाद 1,27,41,000 की शेष देनदारी दर्शाई गई है.
रिपोर्ट में मठ का काम देखने वाले सीईओ प्रकाश उपाध्याय का भी जिक्र किया गया है. हालांकि इन दावों पर संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह मामला सामने आने के बाद वित्तीय पारदर्शिता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *