दिल्ली में व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, बीच सड़क हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप,

दिल्ली के बवाना में सोमवार की शाम एक व्यापारी की हत्या कर दी गई. बदमाशों ने उसे बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी. गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई. इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड ने राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिया है. हत्याकांड का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. 
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि गोली लगने के बाद व्यापारी गिर जाता है. वहीं जब तक थोड़ी दूर खड़े लोग जमीन पर गिरे व्यापारी तक पहुंचते और उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी. इस मर्डर की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने ली है. 

गैंग ने हत्याकांड को लेकर किया सोशल मीडिया पोस्ट

हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने दावा किया कि हत्या हमने करवाई है. पोस्ट में लिखा है कि जय महाकाल, जय श्री राम….! ये जो बवाना में बिजनेसमैन वैभव गांधी की हत्या हुई है वो हमने करवाई है. जहां हमने कॉल की थी ये वहां एंट्री कर रहा था. इसलिए हमने इसको इसकी जिंदगी से एग्जिट कर दिया.
अगर किसी ने हमारे काम के बीच में आने की कोशिश की तो उसको बिना कॉल किए मरवा देंगे. इधर पूरे हत्याकांड को लेकर पुलिस भी जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि एक व्यापारी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्याकांड की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के शूटरों ने ली है. पूरे मामले में जांच की जा रही है. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *