डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी को लेकर ब्रोकरेज प्लेटफार्म ने बड़ा अपडेट दिया है. विस्फोटक बनाने वाली कंपनी सोलार इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के दिसंबर 2025 तिमाही के मिले-जुले नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज फर्मों का इस पर सकारात्मक रुख बना हुआ है.
देखने में तो सोलार इंडस्ट्रीज के नतीजे मजबूत दिखाई दिए, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुमान से कम रही. हालांकि ब्रोकरेज फर्मों का इस शेयर पर पॉजिटिव नजरिया अभी बरकरार है. सोलर इंडस्ट्रीज ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने शुद्ध लाभ में वार्षिक आधार पर 41.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 446.3 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है, जबकि राजस्व में वार्षिक आधार पर 29.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और 2,548.3 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.
कंपनी के पास रिकॉर्ड ऑर्डर
EBITDA सालाना आधार पर 34.5 प्रतिशत बढ़कर 708 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ईबिटडा मार्जिन तिमाही के लिए 27.8 प्रतिशत पर स्थिर रहा. Solar Industries India के EBITDA में डिफेंस सेक्टर और इंटरनेशनल कारोबार के मजबूत योगदान से बढ़ोतरी हुई. ICICI सिक्योरिटीज के अनुसार, कंपनी ने अपने ऑर्डर बुक को ऑल टाइम हाई लेवल 21000 करोड़ रुपये पर पहुंचाया है, जिसमें रक्षा क्षेत्र के 18,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर शामिल हैं. इसमें 11 हजार करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर भी शामिल है.
सोलार इंडस्ट्रीज पर टारगेट
जनवरी 2026 के अंत तक तीन महीनों में मिले ऑर्डर का कुल प्राइस 6000 करोड़ रुपये रहा. मानसून के बाद खनन एक्टिविटी में तेजी आने से सीआईएल के कारोबार में सुधार हुआ है. मैनेजमेंट को वित्त वर्ष 2026 के टारगेट को प्राप्त करने का पूरा भरोसा है और अगले 3 से 5 सालों में 20 फीसदी की पूरी ग्रोथ और 27 प्रतिशत के EBITDA मार्जिन अनुमान है. इसके अलावा, CIL को बाय रेटिंग और 17,200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है.
26 फीसदी टूट चुका है शेयर
सोलार इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर गुरुवार को लगभग 2.5 प्रतिशत गिरकर 13,230 रुपये पर आ गए. कंपनी का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.2 लाख करोड़ रुपये है. जून 2025 में 17,805 रुपये के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से शेयर लगभग 26 प्रतिशत नीचे आ चुका है. इस गिरावट के बावजूद 2026 में अब तक शेयर में 10 प्रतिशत की तेजी हुई है.
नुवामा ने घटाया टारगेट प्राइस
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार पिनाका की डिलीवरी में देरी के बावजूद, सोलार इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में बाजार के अनुमानों के अनुरूप प्रदर्शन किया है. अंतरराष्ट्रीय और रक्षा क्षेत्र से होने वाली आय में वृद्धि के चलते कंपनी का मार्जिन 27.8 प्रतिशत रहा. नुवामा ने 18,000 रुपये से अधिक के रक्षा बैकलॉग के अनुमान के आधार पर ‘बाय’ रेटिंग देते हुए टारगेट को घटाकर 15,800 रुपये कर दिया है. पहले यह टारगेट 18,000 रुपये था.
(नोट- यहां बताया गया टारगेट प्राइस ब्रोकरेज फर्म्स के अपने विचार हैं. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
![]()