भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इंदौर दौरे पर रहे। इस दौरे के समय विधायक बरैया का विरोध भी हुआ। मीडिया ने बरैया से उनके बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने माफी मांगने से मना कर दिया। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं और माफी नहीं मांगेंगे। साथ ही दो साल की बच्चियों के रेप को लेकर एक और विवादित टिप्पणी कर दी।
अपने बयान को लेकर बरैया ने बिहार के प्रो. हरिमोहन झा के लेख और रुद्रयामल तंत्र पुस्तक का हवाला दिया और कहा कि उसमें भी वह बातें लिखी हैं, जो मैंने कही। बरैया ने यह भी कहा कि सिरफिरे लोग महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं। व्यक्ति बदमाश हो तो उसके साथ अन्याय कर सकता है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार होता है तो क्या मैं चुप बैठूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे बयान से पार्टी को न जोड़ा जाए। मैं अपने बयान पर कायम हूं और उन महिलाओं के पक्ष में खड़ा हूं, जिनके साथ अन्याय होता है। मैं माफी नहीं मांगूंगा। इंदौर में दौरे के समय विधायक फूल सिंह बरैया को विरोध का सामना भी करना पड़ा। भाजपा महिला प्रकोष्ठ के सदस्य काले झंडे लेकर रास्ते में खड़े थे लेकिन पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले का मार्ग बदल दिया। और उनको एयरपोर्ट पहुंचाया। कालानी नगर चौराहे पर भाजपा महिला कार्यकर्ता काले झंडे लेकर एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां भी थी, हालांकि राहुल गांधी का काफिला दूसरे रुट से एयरपोर्ट रोड पहुंचा। इस कारण भाजपा कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे नहीं दिखा पाए।
पटवारी ने कहा-बरैया से स्पष्टीकरण मांगा है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि बलात्कार करने वालों को काई जाति धर्म नहीं होता है। वह सिर्फ अपराधी होता है। इसे लेकर बरैया का जो बयान सामने आया है। वह उनके व्यक्तिगत विचार है। कांग्रेस इस प्रकार के बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है। इस बारे में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है।
![]()