मम्मी-पापा पहली बार फ्लाइट में बैठे, बेटे की खुशी देख लोगों ने कहा– यही है असली कामयाबी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों के दिल को छू लिया है. वीडियो में एक बेटा अपने माता-पिता को जिंदगी की पहली हवाई यात्रा पर ले जाता दिख रहा है. भारत में ये एक ऐसा पल, जिसे मिडिल क्लास परिवार सालों तक सपने की तरह संजोकर रखते हैं.वायरल वीडियो में यही दिखाया जाता है

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर विष्णु नाम के युवक ने शेयर किया है. वीडियो में न कोई भारी म्यूज़िक, न कोई बनावटी सीन है.बस सच्चे और बेहद भावुक पल. कभी रनवे पर इंडिगो विमान के सामने खड़े माता-पिता, तो कभी एयरपोर्ट के अंदर उनके झिझकते कदम और चेहरे पर साफ झलकती खुशी है.

क्यों है ये वीडियो खास

यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि यह उस सपने को दिखाता है, जिसे अक्सर मिडिल क्लास परिवार जिम्मेदारियों के नीचे दबा देता है. बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच फ्लाइट का सपना हमेशा “कभी बाद में” पर टलता रहता है. लेकिन इस वीडियो में वही सपना आखिरकार सच होता दिख रहा है.

जैसे-जैसे माता-पिता एयरपोर्ट में आगे बढ़ते हैं, बेटे की आंखों में गर्व साफ दिखाई देता है. वीडियो पर लिखा है, ‘हर बेटे का सपना, आखिरकार पूरा हुआ,’ और कैप्शन में जोड़ा गया है, ‘आखिरकार सपना सच हुआ.’. यही लाइनें इस वीडियो को और ज्यादा इमोशनल बना देती हैं.

वीडियो दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर लोग खुद को इससे जोड़ पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यही असली सफलता है.दूसरे ने कहा कि ये हर मिडिल क्लास इंसान का सपना होता है.
आज के दौर में, जहां सोशल मीडिया दिखावे और लग्जरी से भरा रहता है, यह वीडियो अपनी सादगी और भावनाओं की वजह से सबसे अलग नजर आता है और शायद इसी वजह से हर किसी को अपना सा लगता है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *