24 घंटे से रेकी कर रहा था आरोपी… सीएम रेखा गुप्ता के हमलावर को लेकर परवेश वर्मा का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह अचानक हुए हमले को लेकर घमासान तेज है। पुलिस ने आरोपी शख्स को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इस बीच बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पिछले 24 घंटे से रेकी कर रहा था। कि वो कैसे मुख्यमंत्री से मिले। वो उनके घर शालीमार बाग में भी रेकी के लिए गया था। उसने रात सिविल लाइंस एरिया में बिताई। आज सुबह आरोपी जब सीएम रेखा गुप्ता के जनसुनवाई में पहुंचा तो उसके हाथ में कोई कागज-पेपर नहीं था। मुख्यमंत्री से मिलते ही उन पर हमला कर दिया। हमले में मुख्यमंत्री को हाथ, कंधे और सिर में चोट आई है।

सीएम को चोट आई है… जो कुछ हुआ निंदनीय’

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की मंत्री परवेश वर्मा ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि आज जो भी हुआ है, वो निंदनीय है। हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। उन्हें चोट आई है। उनकी एमएलसी चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही। आरोपी कौन है, उसने ये हमला क्यों किया, किस साजिश के तहत उसने ऐसा किया पुलिस हर सवाल के जवाब पता कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

सीएम के हाथ, कंधे और सिर पर आई है चोट’

परवेश वर्मा ने बताया कि हमले में सीएम रेखा गुप्ता के हाथ, कंधे और सिर पर चोट आई है। अभी डॉक्टर उनकी जांच कर रहे। पुलिस केस है तो एमएलसी बढ़ रही। इसकी जो रिपोर्ट आएगी तो जानकारी दी जाएगी। बीजेपी नेता ने कहा कि क्या हमले में राजनीतिक साजिश है, क्या मामला है इस पर कुछ कहना ठीक नहीं।

हमलावर डॉग लवर था? इस पर क्या बोले परवेश वर्मा

दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने बताया कि हमले के बाद बावजूद सीएम का हौसला मजबूत है। उन्होंने मुझसे कहा कि वो जनसुनवाई और लोगों से मिलने का अपना कार्य जारी रखेंगी। वहीं आरोपी डॉग लवर बताया जा रहा इस पर परवेश वर्मा ने कहा कि ये अभी जांच का विषय है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही, जल्द ही पूरे मामला सामने आएगा कि आरोपी ने इस हमले को अंजाम क्यों दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *