भारत का पूरी दुनिया में सम्मान… पुतिन ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, अमेरिका से तनाव के बीच कही दी बड़ी बात

वॉशिंगटन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को उसके 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी है। भारतीय नेतृत्व को भेजे संदेश में पुतिन ने भारत की जमकर तारीफ की और कहा कि इसका पूरी दुनिया में सम्मान है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने भारत के साथ रूस की विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। रूसी राष्ट्रपति आज शुक्रवार 15 अगस्त को यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए अमेरिका के अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को भेजे संदेश में पुतिन ने लिखा, भारत ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में व्यापक रूप से मान्य सफलताएं हासिल की हैं। आपके देश को वैश्विक मंच पर उचित सम्मान प्राप्त है और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों पर सक्रिय रूप से योगदान देता है।

भारत से साझेदारी को बताया महत्वपूर्ण

पुतिन ने आगे कहा कि रूस भारत के साथ अपनी विशेष, विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है। ‘मुझे विश्वास है कि हमारे संयुक्त प्रयासों के माध्यम से हम विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करते रहेंगे। यह हमारे दोस्ताना लोगों के हितों के पूरी तरह अनुरूप है और क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को सुदृढ़ करने में सहायक है।’

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने बधाई संदेश में भारत और अमेरिका के संबंधों को ऐतिहासिक बताया था। साथ ही इसे महत्वपूर्ण और दूरगामी कहा था। उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी का भी जिक्र किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *