शिवपुरी : पत्रकार करुणेश शर्मा द्वारा एक पत्र सांसद सिंधिया को लिखते हुए अपील की है। उसमें लिखा है कि उपरोक्त विषय में श्रीमान सांसद महोदय से विनम्र निवेदन है की मैं करुणेश शर्मा शिवपुरी जो की श्रीमान के संसदीय क्षेत्र में आता है। एक गरीब पत्रकार हूं।
मेरी पत्नी शिक्षक हैंऔर हम लोगों की आमदनी सीमित है, हमने अपने जीवन काल मैं जितना कमाया था वह सब हमअपने बच्चे के इलाज में लगा चुके है।
मेरा बच्चा जिसका नाम अभिषेक भार्गव दिल्ली नोएडा में यथार्थअस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है विगत 1 साल से उसकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। इसलिए उसको डायलिसिस के लिए अस्पताल में ले जाना पड़ता था।
लेकिन पिछले 15 दिन पहले डायलिसिस के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चा कोमा में चला गया है और मुझ पर अस्पताल का करीब 20 लाख रुपए बिल हो गया है।
जो मेरी समर्थ से बाहर है इसलिए श्रीमान जीसे विनम्र निवेदन है कि मेरे क्षेत्र से सांसद होने के कारण
श्रीमान का दायित्व बनता है । मुझे आर्थिक मदद प्रदान करने की कृपा करें।
मैं अपने आप को इस समय बहुत असहाय महसूस कर रहा हूं।
श्रीमान को ध्यान दिलाना चाहता हूं मैंने बरसों श्रीमान के लिए चुनाव-प्रचार किया है।
उम्मीद करता हूं श्री मान अपने हृदय के कोमल पक्ष के साथ दरियादिली का परिचय देकर एक गरीब और असहाय पत्रकार के लिए हृदय के दरवाजे खोल देंगे।
करुणेश शर्मा
पत्रकार शिवपुरी
मोबाइल 6264806398
![]()