‘भारत की क्राइम कैपिटल’, गोपाल खेमका हत्याकांड पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस मर्डर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ‘भारत की क्राइम कैपिटल’ बना दिया है.

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है. अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है और सरकार पूरी तरह नाकाम है. बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता, जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती. हर हत्या, हर लूट, हर गोली – एक चीख है बदलाव की. अब वक्त है एक नए बिहार का – जहां डर नहीं, तरक्की हो. इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है.

गोपाल खेमका की कब हुई थी हत्या?
बिहार के जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका की पटना में उनके घर के पास बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार (4 जुलाई 2025) को रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गांधी मैदान इलाके में हुई.
पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने संवाददाताओं से कहा, “स्थानीय थाने के अधिकारी व गश्ती वाहनों में सवार पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। जांच जारी है. उन्होंने कहा, “सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच से पता चला कि खेमका को एक अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने गोली मारी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *