नए विवाद में फंसे कपिल शर्मा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को मिला कानूनी नोटिस, बेइज्जती करने का है आरोप

एक बार फिर से कपिल शर्मा कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. कॉमेडियन का ये मामला उनके शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो से जुड़ा है. इस शो नोटिस जारी हुआ है. इस नोटिस में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को धूमिल करने और सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है.

रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़ा मामला

बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन (बीबीएमएफ) के अध्यक्ष ने अपने कानूनी सलाहकार नृपेंद्र के माध्यम से चिंता जताई है. उन्होंने शो पर सांस्कृतिक पहलुओं को गलत तरीके से पेश करने और रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को कमतर आंकने का आरोप लगाया है.1 नवंबर को मंडल की ओर से जारी कानूनी नोटिस में कहा गया है कि यह सीरीज न केवल नोबेल पुरस्कार विजेता की विरासत को धूमिल करती है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *