40 साल तक कांग्रेस में रहे इस नेता ने थामा RLD का दामन, जयंत चौधरी रहे मौजूद

मुजफ्फरनगर। लगभग 40 साल तक कांग्रेस में रहे उमा दत्त शर्मा ने अब रालोद का दामन थाम लिया है। नई दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुजफ्फरनगर के गांधी कालोनी वर्मा पार्क के निकट रहने वाले उमा दत्त शर्मा ने दस साल तक प्रदेश सचिव की भी जिम्मेदारी निभाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य के जिला उपाध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष रहे है। वर्ष 2021 में कांग्रेस छोड़ कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे, लेकिन उसमें सिर्फ तीन महीना सक्रिय रहे।

द‍ि‍ल्‍ली में ग्रहण की रालोद की सदस्‍यता  

सामाजिक संस्था ब्राहमण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष हैं और वीरेंद्र वर्मा विचार मंच और न्यू जनकल्याण समिति से भी जुड़े हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में उन्होंने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, बाह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, मास्टर सुभाषचंद्र शर्मा, जाट महासभा मुजफ्फरनगर के पूर्व अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह, डा. रविन्द्र, सुनील दत्त शर्मा, अमित शर्मा, विनोद मलिक, सतेंद्र पचैंडा और रजत वशिष्ठ मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *