लंबे इंतजार के बाद आज होगा मंत्रिमंडल का गठन, 9 बजे राज्यपाल से मिलेंगे सीएम मोहन यादव

रविवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लग गई। आज दोपहर मंत्रियों की शपथ होने जा रही है। सीएम डॉ. यादव सोमवार सुबह 9 बजे के बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मिलेंगे और मंत्रियों के नामों की सूची सौंपेंगे। इसके बाद वे इंदौर निकल जाएंगे। सीएम ने सोमवार को प्रस्तावित ग्वालियर दौरा भी रद्द कर दिया है। इंदौर में हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे भोपाल लौटेंगे और दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

बता दें कि आज 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन है, भाजपा इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इस मौके पर मंत्रिमंडल का विस्तार कर भाजपा सुशासन को और बढ़ावा देने का संदेश देना चाहती है।

बन सकते हैं 20 मंत्री

बताया जा रहा है कि करीब 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें नए चेहरे के साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों को मौका देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मंत्रियों के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें, इससे पहले 13 दिसंबर को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए डॉ. मोहन यादव को शपथ दिलाई गई थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शपथ दिलाई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *