दिल्ली ब्लास्ट: कहां बन रहे थे स्लीपर सेल, क्या है डॉक्टर-मौलवी का रोल? जान‍िए- जांच में क्या सामने आया

दिल्ली ब्लास्ट की जांच से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. NIA की टीम ने जब मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में छापे मारे तो सामने आया कि कुछ डॉक्टर और पूर्व मौलवी मिलकर एक स्लीपर सेल नेटवर्क चला रहे थे. डॉक्टर के लॉकर से मिली AK-47 और कश्मीर कनेक्शन ने जांच एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. आइए यहां जानते हैं कि अब तक की लेटेस्ट अपडेट क्या है और  जांच में अब तक क्या हाथ लगा है. 

जांच NIA को सौंपी गई

लाल किला धमाके की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दी गई है.

तीन और डॉक्टरों से पूछताछ

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम अल-फलाह यूनिवर्सिटी के तीन और डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है. यह पूछताछ दिल्ली ब्लास्ट और इससे जुड़ी गिरफ्तारियों के सिलसिले में की जा रही है.

जम्मू-कश्मीर में अस्पतालों को सर्कुलर जारी 

GMC अनंतनाग में डॉक्टर के लॉकर से AK राइफल मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को सुरक्षा संबंधी सर्कुलर जारी किया गया है.

सूत्रों का दावा: मौलवी इरफान ने की थी छात्रों की ब्रेनवॉशिंग

  जांच में सामने आया है कि मौलवी इरफान जो पहले GMC श्रीनगर में पैरामेडिकल स्टाफ और इमाम थे, उन्होंने ही मेडिकल छात्रों को कट्टरपंथी बनाने में अहम भूमिका निभाई. तीनों संदिग्धों के जैश-ए-मोहम्मद से वैचारिक संबंध बताए जा रहे हैं. इन्हीं तीनों ने मिलकर फरीदाबाद-दिल्ली मॉड्यूल की नींव रखी थी.

धमाके में इस्तेमाल कार की डिटेल्स 

ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई i20 कार को नए मालिक ने 29 अक्टूबर को खरीदा था. PUC (प्रदूषण प्रमाणपत्र) भी 29 अक्टूबर को ही अपडेट किया गया था.

नई जानकारी: एक शव पेड़ से लटकता मिला

  सरकारी सूत्रों के अनुसार जिन दो लोगों की मौत का आंकड़ा हाल में जोड़ा गया है, उनमें से एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला. धमाके के जोर से उसका शरीर हवा में उछलकर दूर गिर गया था, इसलिए वह बाद में मिला.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बांटा दर्द

  द‍िल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये बहुत दुखद घटना है. सभी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं. हमने कल अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. सरकार उनके साथ है और उनके परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

डॉ. सज्जाद अहमद हिरासत में 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. सज्जाद अहमद को हिरासत में लिया है. उनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है. 

मौतों का आंकड़ा बढ़कर 10 हुआ

  सूत्रों के मुताबिक धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 घायलों का इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है.

रेलवे स्टेशन अलर्ट पर 

धमाके के बाद देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है. RPF (रेलवे सुरक्षा बल) को अलर्ट पर रखा गया है और GRP (राज्य रेलवे पुलिस) के साथ मिलकर एंटी-सैबोटाज चेकिंग की जा रही है.

गृह मंत्रालय की अहम बैठक दोपहर 3
बजे 

गृह मंत्रालय और जांच एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 3 बजे बुलाई गई है. खबर लिखे जाने तक बैठक जारी है. 

अमर कटारिया की पहचान हुई 

रेड फोर्ट ब्लास्ट केस में एक शव की पहचान टैटू के निशानों से की गई है. उस व्यक्ति के शरीर पर Mom, Dad और Kriti लिखे टैटू पाए गए जिससे अमर कटारिया के रूप में पहचान हुई.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *