रवि किशन, निशिकांत दुबे, सुप्रिया सुले… संसद रत्न से सम्मानित हुए ये 17 सांसद

संसद के 17 सदस्यों को लोकसभा में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए संसद रत्न सम्मान के लिए चुना गया है. चार सांसदों को विशेष जूरी अवॉर्ड के लिए भी चुना गया है, जो लगातार तीन कार्यकालों में संसदीय लोकतंत्र में उनके निरंतर योगदान को मान्यता प्रदान करते हैं. संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत 2010 में हुई थी और यह पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जो पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए संसद में सक्रिय रहते हैं.

इसका उद्देश्य सांसदों को प्रोत्साहित करना और जनता के बीच संसदीय कार्यवाही को लोकप्रिय बनाना है. ये पुरस्कार संसद में सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया है. इस वर्ष के विजेताओं का चयन जूरी कमेटी ने किया, जिसकी अध्यक्षता हंसराज अहीर, (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष) ने की.

इन चार सांसदों को मिला स्पेशल जूरी अवॉर्ड
स्पेशल जूरी अवॉर्ड के लिए चुने गए सांसदों में भर्तृहरि महताब (भाजपा, ओडिशा), एनके प्रेमचंद्रन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल), सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी, महाराष्ट्र), और श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, महाराष्ट्र) को प्रदान किए गए हैं. इन सभी ने 16वीं लोकसभा के बाद से संसद में अपना शानदार प्रदर्शन बनाए रखा है

संसद रत्न सम्मान पाने वाले अन्य सांसदों में सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार), रवि किशन (भारतीय जनता पार्टी), निशिकांत दुबे (भाजपा) और अरविंद सावंत (शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे), स्मिता उदय वाघ (भाजपा), नरेश म्हस्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा), विद्युत बरन महतो (भाजपा) और दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं.

इन दो संसदीय समितियों को भी मिला अवॉर्ड
संसदीय समिति श्रेणी में, भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति, तथा डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उनकी रिपोर्टों की गुणवत्ता तथा विधायी निगरानी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है. 
ये अवॉर्ड एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा प्रदान किए गए हैं. इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह पुरस्कार सांसदों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देता है. उन्होंने यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी सांसदों को बधाई भी दी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *