अब दिल्ली से मेरठ @40 मिनट, पीएम मोदी ने दी नमो भारत की सौगात चुनावी दंगल की शुरूआत हो चुकी है.

दिल्ली में चुनावी दंगल की शुरूआत हो चुकी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है. वह दिल्ली को 12,200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने रोहिणी के जापानी पार्क में परिवर्तन रैली को संबोधित किया.

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है. वह दिल्ली को 12,200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत कॉरिडोर के अतिरिक्त 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने रोहिणी के जापानी पार्क में परिवर्तन रैली को संबोधित किया.

इसके अलावा प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो चरण-IV के जनकपुरी – कृष्णा पार्क खंड का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो चरण-IV के रिठाला – कुंडली खंड की आधारशिला रखी. पीएम मोदी दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के लिए अत्याधुनिक सुविधा की आधारशिला भी रखी.

वहीं कालकाजी विधानसभा में पंजाबी एकेडमी के प्रोग्राम को रोकने पर बवाल मच गया है. इस मामले में AAP ने बड़ा आरोप लगाया है. AAP का आरोप है कि BJP नेता रमेश बिधूड़ी के कहने पर पुलिस ने प्रोग्राम रोका. पुलिस ने कहा कार्यक्रम की जानकारी सिर्फ दो घंटे की दी गई थी. AAP ने कहा कि सिख समाज के प्रोग्राम को पुलिस ने जबरदस्ती रोका. भाजपा की सिख विरोधी मानसिकता आज सामने आई, आने वाले चुनाव में सिख समाज भाजपा से इसका बदला लेगा.

आम आदमी पार्टी काम करवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है’

‘आप’ के चीफ केजरीवाल ने कहा, “मैं, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन… पार्टी के शीर्ष लोगों को जेल भेज दिया गया, अत्याचार किए. हम अभी अगस्त में छुटकर आए हैं. हमने कभी इसे मुद्दा नहीं बनाया. अगर हम इसे दिल पर ले लेते तो RRTS और मेट्रो लाइन का उद्घाटन नहीं होता. पिछले 10 साल का सफर यही दिखाता है कि हमने दिल्ली के लोगों का हित और विकास बाकी सब चीजों से ऊपर रखा है. आज का उद्घाटन दिखाता है कि जब जब जरूरत पड़ी हमने इनके हाथ पैर जोड़े. लेकिन आज का उद्घाटन सबसे बड़ा सिंबल है कि AAP काम करवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.”

केजरीवाल ने दिया PM मोदी को जवाब, ये तीनों प्रोजेक्ट…

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज दिल्ली को NCR से जोड़ने वाली RRTS की साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक पहले चरण का उद्घाटन हुआ है. मेट्रो लाइन का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है. इसके लिए दिल्ली के लोगों को बधाई. ये तीनों प्रोजेक्ट PM और CM आतिशी ने मिलकर किया था. ये तीनों केंद्र और दिल्ली के जॉइंट वेंचर हैं. तीनों प्रोजेक्ट का उद्घाटन ये दिखाता है कि जो लोग आरोप लगाते हैं कि AAP लड़ती बहुत है, ये उसका जवाब है.”

दिल्ली चुनाव लाइव: PM मोदी की स्पीच पर AAP नेता प्रियंका कक्कड़ का निशाना

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच पर AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ झूठ बोलते हैं. अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली को एक ट्रांसफॉर्मेट्री रिवॉल्यूशनरी हेल्थ और एजुकेशन सिस्टम दिया है. उन्होंने देश में दिल्ली मॉडल पेश किया है जहां सबसे कम महंगाई है. जब कोरोना चल रहा था तब प्रधानमंत्री की सोने की लंका बन रही थी. सेंट्रल विस्ता में 20 हजार करोड़ लगा है टैक्स पेयर मनी लगा है. प्रधानमंत्री का आवास बना है जिसमें एक टनल भी है. दिल्ली में आपदा एक ही कानून व्यवस्था है. जिसके जिम्मेदार अमित शाह जी हैं.

दिल्ली चुनाव लाइव: आप-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे- PM मोदी

 पीएम मोदी ने संबोधन में आगे कहा, ”बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वो किसी ‘आप-दा’ से कम नहीं है. यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है. इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज़ गूंज रही है- आप-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे. अब दिल्ली विकास की धारा चाहती है और मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास भाजपा पर है. भाजपा पर ये विश्वास इसलिए है, क्योंकि भाजपा सुशासन लाने वाली पार्टी है, भाजपा सेवाभाव से काम करने वाली पार्टी है, भाजपा सपनों को पूरा करने वाली पार्टी है.”

आने वाले 25 साल दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण- PM मोदी

दिल्ली चुनाव लाइव: पीएम मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में परिवर्तन रैली को संबोधित किया. उन्होंने ‘अपने संबोधन में कहा हम 2025 में हैं. 21वीं सदी को 25 साल बीत चुके हैं यानी, एक चौथाई सदी गुजर गई है. इस दौरान दिल्ली में नौजवानों की दो या तीन पीढ़ी जवान हो चुकी है. अब आने वाले 25 साल भारत के भविष्य के लिए, दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.’

दिल्ली चुनाव लाइव: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर किया पोस्ट

 दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर पोस्ट किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”दिल्ली वालों को बधाई! आज दिल्ली को NCR से जोड़ने वाले रैपिड रेल के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के पहले चरण का उद्घाटन है! साथ ही कृष्णा पार्क से जनकपुरी वेस्ट की नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन और रिठाला से कुंडली की मेट्रो लाइन का शिलान्यास हो रहा है. मुझे ख़ुशी है कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के RRTS और दिल्ली मेट्रो के जॉइंट वेंचर से अब दिल्ली पूरे देश और दुनिया के सामने एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के शानदार मॉडल के रूप में उभर रही है.”

दिल्ली चुनाव लाइव: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पीएम मोदी की विकास पहल की सराहना की

 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने परिवर्तन रैली के दौरान दिल्ली की प्रगति के लिए पीएम मोदी की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की. उन्होने विकास परियोजनाओं में 12,200 करोड़ रुपये के निवेश पर प्रकाश डाला. उन्होंने नरेला-कोंडली मेट्रो, जनकपुरी-कृष्णा पार्क विस्तार और रैपिड रेल कनेक्टिविटी जैसी केंद्र सरकार की पहलों पर जोर देते हुए कहा, “अगर कोई दिल्ली का विकास कर सकता है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं.”

दिल्ली चुनाव लाइव: नमो भारत ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

 पीएम नरेंद्र मोदी साहिबाबाद स्टेशन पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन का उद्घाटन किया है. वह साहिबाबाद स्टेशन पर मौजूद बच्चों से मिल रहे हैं. बच्चों ने पीएम मोदी को कई गिफ्ट दिए हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत भी की है.

दिल्ली चुनाव लाइव: AAP ने BJP पर पोस्टर से किए वार

 दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण सियासी नोक-झोक शुरू हो गाया है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से बीजेपी पर हमला बोला है. AAP ने बीजेपी से पूछा है कि उनका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है? AAP ने इसे लेकर X पर पोस्ट किया है. X पर पोस्ट करते हुए AAP ने पूछा, “BJP वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है?”

संदीप दीक्षित ने BJP-AAP पर साधा निशाना

दिल्ली चुनाव लाइव: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, लोग भी जानते हैं की चुनाव आ गया है और आप रेल लाइन खोल रहे हैं. निराशा होती है की मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री 10 साल कुछ नहीं करते और चुनाव के समय इनको यह सब याद आता है. हम कहते हैं काम पर लड़ाई लड़ें, मैं तो अपने काम से शीला जी के काम से चुनाव लड़ूंगा. सत्ता में जो पार्टियां हैं उनकी नाकामियों पर चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल जी ने मोहन भगवत जी को चिट्ठी लिखी थी. क्यों लिखी चिट्ठी? आप तो अपने अपनों को ही चिट्ठी लिखते हैं. कभी कभी केजरीवाल अपना रूप दिखा देते हैं. मनीष सिसोदिया पटपरगंज छोड़कर क्यों आए? जंगपुरा के लोगों के बीच एक आप के लिए सेफ सीट मानी जाती है. इसलिए यह पटपड़गंज छोड़कर आए हैं.

दिल्ली चुनाव लाइव: PM मोदी का ये है कार्यक्रम

 दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पीएम की दिल्ली को सौगात. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे दिल्ली मेरठ आरआरटीएस प्रोजेक्ट के एक हिस्से का उद्घाटन. न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद का ये पैच 13 किमी का होगा. प्रधानमंत्री आज इस प्रोजेक्ट समेत दिल्ली में 12200 करोड रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री जापानी पार्क में रैली को भी संबोधित करेंगे.

दिल्ली चुनाव लाइव: PM मोदी का ये है कार्यक्रम

 दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पीएम की दिल्ली को सौगात. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे दिल्ली मेरठ आरआरटीएस प्रोजेक्ट के एक हिस्से का उद्घाटन. न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद का ये पैच 13 किमी का होगा. प्रधानमंत्री आज इस प्रोजेक्ट समेत दिल्ली में 12200 करोड रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री जापानी पार्क में रैली को भी संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी की रैली से पहले ट्रैफिक एजवाइजरी जारी

दिल्ली चुनाव लाइव: दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि गाजीपुर रोड, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड, नोएडा लिंक रोड की यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आने जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. वाहन चालकों और आम जनता से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें. ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रमुख चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों का सहयोग करें.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *