केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा लड़ेंगे चुनाव, दिल्ली में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कुल 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही आप से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत को भी बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने AAP के सामने उतारे अपने प्रमुख चेहरे

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ कई प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा टिकट दिया है। वहीं सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पटपड़गंज सीट से रविंद्र सिंह नेगी को फिर उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने किसे कहां से दिया टिकट

विधानसभा सीटउम्मीदवारआदर्श नगरराज कुमार भाटियाबादलीदीपक चौधरीरिठालाकुलवंत राणानांगलोई जाटमनोज शौकीनमंगोलपुरीराजकुमार चौहानरोहिणीविजेंद्र गुप्ताशालीमार बागरेखा गुप्तामॉडल टाउनअशोक गोयलकरोल बागदुष्यंत कुमार गौतमपटेल नगरराज कुमार आनंदराजौरी गार्डनसरदार मनजिंदर सिंह सिरसाजनकपुरीआशीष सूदबिजवासनकैलाश गहलोतनई दिल्लीप्रवेश साहिब सिंह वर्माजंगपुरासरदार तरविंदर सिंह मरवाहमालवीय नगरसतीश उपाध्यायआर के पुरमअनिल शर्मामहरौलीगजेंद्र यादवछतरपुरकरतार सिंह तंवरअंबेडकर नगरखुशीराम चुनारकालकाजीरमेश विधूड़ीबदरपुरनारायण दत्त शर्मापटपड़गंजरविंद्र सिंह नेगीविश्वास नगरओम प्रकाश शर्माकृष्णा नगरडॉ अनिल गोयलगांधी नगरसरदार अरविंदर सिंह लवलीसीमापुरीकुमारी रिंकूरोहतास नगरजितेंद्र महाजनघोंडाअजय महावर

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *