केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास: PM मोदी बोले- पानी के लिए आंबेडकर ने काम किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कर दिया है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और शहरों में पेयजल भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश देश के टॉप की इकॉनमी में से एक होगा। इसमें बुंदेलखंड की बड़ी भूमिका होगी। विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत बनाने में बुंदेलखंड अपनी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि पानी हर किसी के जीवन से जुड़ा है। इसलिए ही आज यह लोगों की भीड़ मुझे आशीर्वाद देने आई है। पीएम मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को जल शक्ति योजनाओं का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जलआयोग के पीछे बाबा साहब आंबेडकर का हाथ था। लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को क्रेडिट नही दिया। सभी कामों के लिए एक व्यक्ति को क्रेडिट दिया गया। देश के राज्यों के बीच पानी को लेकर विवाद थे। देश में जल शक्ति के लिए बाबा साहब आंबेडकर ने प्रयास किए।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जल संकट के स्थाई सामाधान के लिए नहीं सोचा। भारत के लिए नदी जल का महत्त्व क्या है इसको समझने वाले लोगों में बाबा साहब आंबेडकर पहले व्यक्ति थे। देश आजाद होने के बाद सबसे पहले जल शक्ति के लिए, पानी के लिए दूरदृष्टि आयोजन , पानी का सामर्थ के बारे में सबसे पहले बाबा साहब ने सोचा था। इस सच्चाई को दबाकर रखा गया। एक ही व्यक्ति को क्रेडिट देने के नशे में सच्चे सेवक को भुला दिया गया। देश आजाद होने के बाद भारत की जल शक्ति, नदियों के लिए बड़े बांध बनाने की दूरदृष्टि , बड़ी नदी घाटी योजनाओं के लिए बाबा साहब ने काम किया। जल शक्ति आयोग भी बाबा साहेब की देन है।
पीएम मोदी ने कहा- मप्र में 1100 से अधिक अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण का काम आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए पहली किस्त जारी की गई है। अटल ग्राम सेवा सदन गांवों के विकास को नई गति देंगे। हमारे लिए सुशासन दिवस एक दिन का कार्यक्रम भर नहीं है। सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। मप्र में आप सभी लगातार भाजपा को चुन रहे हैं। इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने केन और बेतवा नदियों के जल को एक साथ मिलाकर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने वाजपेयी पर डाक टिकट भी जारी किया गया।
सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी का आभार मानते हुए कहा कि आपने सरकार, समाज और व्यवस्था पर समान रूप से ध्यान रखते हुए जो आदर्श स्थापित किए, उसके लिए में आपको नमन करता हूं। आपने जयपुर में सही कहा था, हमारा देश बाकी देशों के लिए आदर्श बनना चाहिए। देश के सभी राज्यों के बीच समन्वय होना चाहिए। लेकिन, कांग्रेस ने वर्षों तक यह नहीं किया। आज भी उनसे यह सब नहीं देखा जा रहा है। वे कभी बुंदेलखंड का भला नहीं सोचते हैं। जो हो रहा है यह सिर्फ मोदीजी ही कर सकते हैं। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार पांच साल में ढाई लाख लोगों को नौकरी देगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *