2469000 <%= total_view %> total views <% if ( today_view > 0 ) { %> , 197 <%= today_view %> views today <% } %>

लद्दाख में सैनिक कर रहे थे अभ्यास, तभी आया सैलाब, और बहा ले गया पूरा टैंक, 5 जवानों की मौत

लद्दाख: लद्दाख से एक दर्दनाक खबर आई है. लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंकों के साथ सेना के जवान अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया. अचानक आए सैलाब में कई 5 बह गए हैं. अब खबर है कि पांचों की मौत हो गई है. रक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लद्दाख में टैंक को नदी पार कराया जा रहा था. यह रूटीन एक्सरसाइज थी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद सैन्यकर्मियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेगा. उन्होंने एक्स पर लिखा, “लद्दाख में नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ. हम देश के लिए अपने वीर जवानों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.”

PTI के अनुसार लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए. उनके डूबने की आशंका जताई जा रही. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना यहां से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई.

अधिकारियों ने बताया कि पांच सैनिकों को लेकर जा रहा टी-72 टैंक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गया. बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

पिछले साल भी हुआ था हादसा

बता दें कि लद्दाख में पिछले साल भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था. जबसेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी. इस हादसेमें 9 जवानों की मौत हो गई थी. सेना के इस काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं. जिसमें 34 जवान सवार थे. इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ था. दरअसल गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया था, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा था.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *