चुनाव परिणामों पर चीन की भी नजर, ड्रैगन के मुखपत्र ने लिखा- अगर मोदी फिर पीएम बने तो…

नई दिल्ली।  लोकसभा चुनाव के नतीजों में बस अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। नतीजों से पहले ही एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। कुछ एग्जिट पोल एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। इस बीच चुनाव नतीजों पर चीन का बयान भी सामने आया है।

चीन भी दिख रहा खुश

लोकसभा चुनावों में भाजपा की बंपर जीत के अनुमान पर चीन भी खुश नजर आ रहा है। चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में मोदी के दौबारा पीएम बनने पर दोनों देशों में संबंध सुधरने की बात कही है। ग्लोबल टाइम्स चीनी सरकार का आधिकारिक समाचार पत्र है और इसी कारण ये लेख काफी सुर्खियों में है।

भारत-चीन के रिश्ते सुधरेंगे

चीनी मुखपत्र ने कहा कि अगर एक बार फिर मोदी सरकार बनती है तो दोनों देशों के रिश्तें तो सुधरेंगे ही, इसी के साथ सीमाओं पर भी टकराव कम होगा। ग्लोबल टाइम्स ने इस बात का भी जिक्र किया है कि पीएम मोदी के तीसरी बार आने से भारत की विदेश नीति में और सुधार होगा और उसकी साख में और ज्यादा इजाफा होगा।

मोदी के इंटरव्यू का भी जिक्र

ग्लोबल टाइम्स के लेख में पीएम मोदी के अमेरिका में दिए एक इंटरव्यू का भी जिक्र है। इसमें पीएम ने कहा था कि भारत के चीन के साथ अच्छे संबंध है, लेकिन दोनों देशों को सीमाओं पर चल रहे टकराव की स्थिति को तत्काल रूप से हल करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *