अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी ने दिया इस्तीफा

ग्वालियर| मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में पदस्थ अतिरिक्त महाधिवक्ता सीनियर एडवोकेट एमपीएस रघुवंशी ने 16 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 6 जून 2020 को उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था। विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र में निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया गया है। हालांकि, महाधिवक्ता कार्यालय, ग्वालियर में अभी इस्तीफे को मंजूर किए जाने के संबंध में जानकारी नहीं है। यहां बता दें कि इससे पूर्व भी 15 जुलाई 2010 से लेकर 15 जून 2015 तक सीनियर एडवोकेट रघुवंशी ग्वालियर बेंच में महाधिवक्ता रह चुके हैं। उनके नाम इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *