लेडी SDM ने अवैध कॉलोनी में खुद चलाया बुलडोजर, सख्त तेवर देख भू-माफिया में हड़कंप

मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है. यहां अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर प्रशासन का डंडा चला. इस दौरान SDM अलका एक्का का एक अनोखा अंदाज सामने आया, जब वे खुद बुलडोजर की ड्राइवर सीट पर सवार होकर अवैध निर्माण ढहाती नजर आईं.
एससडीएम अलका एक्का ने बताया कि यह अवैध कॉलोनी प्रदीप निहारे की है, जहां बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया गया था.कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बाद, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों पर यह प्रहार किया गया है.

जब कार्रवाई शुरू हुई, तो एसडीएम ने खुद बुलडोजर ऑपरेट करना शुरू किया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अधिकारी का यह सशक्त अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है
एसडीएम ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर लिया है. आने वाले दिनों में जिले के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही बड़ी कार्यवाहियां देखने को मिलेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *