सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, 452 वोट के साथ चुनाव में दर्ज की जीत

नई दिल्ली: एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सी.पी. राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं. राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि उन्हें 452 प्रथम वरीयता मत मिले. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार जस्टिस सुधर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता मत प्राप्त हुए. इस तरह स्पष्ट अंतर से राधाकृष्णन की जीत पक्की हुई. राधाकृष्णन के नामांकन के बाद से ही एनडीए खेमे का पलड़ा भारी माना जा रहा था. उनके चुने जाने के साथ ही अब वे राज्यसभा के सभापति पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

वोटों की गिनती शुरू, 13 सांसद रहे गैरहाजिर
उपराष्ट्रपति चुनाव के  लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई। 13 सांसद गैरहाजिर रहें हैं। 450 वोट के लगभग NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को वोट मिल सकता है, जबकि सदन में NDA के 427 सांसद हैं। 300-308 के लगभग विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को वोट मिल सकता है। 

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *