महिला ने लगाई ऐसी फटकार की पैर पकड़कर माफी मांगने लगे मंत्री, हाथ पकड़कर घर ले गई, दिखाया वहां का नजारा

ग्वालियर: मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने काम करने की शैली के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी वह जमीन पर बैठक भोजन करने लगते हैं तो कभी नाले में उतरकर खुद ही सफाई करने लगते हैं। हालांकि इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां मंत्री को एक महिला के पैर पकड़कर माफी मांगने बड़ी है। इस दौरान वहां खड़े अधिकारी भी हैरान हो गए। मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का यह वीडियो सोशल मीडिय में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला मंत्री और अधिकारियों पर भड़क रही है।

दरअसल, इस मानसूनी सीजन में ग्वालियर में जमकर बारिश हुई। भारी बारिश के कारण ग्वालियर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सप्ताह भर भले ग्वालियर में बाढ़ के हालात बन गए थे। ऐसे में राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हालात का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे। मामला ग्वालियर शहर के विनय नगर मोहल्ले का है। यहां एक महिला ने मंत्री और अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।

मंत्री ने छुए महिला के पैर

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जैसे ही विनय नगर कॉलोनी में पहुंचे एक महिला भड़क गई। महिला ने मंत्री से कहा- भैया हमसे ऐसी क्या गलती हो गई कि आप हमारी कॉलोनी से नाराज हैं। हमारा फोन तक नहीं उठाया जाता है। महिला ने मंत्री के हाथ पकड़कर कहा कि चलो मेरे घर देखो कितना पानी भरा है। कॉलोनी में पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। महिला की नाराजगी देख मंत्री ने महिला के पैर छू लिए।

मंत्री जैसे ही महिला के पैर छूने लगे महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया और कहा पैर मत पड़िए। बाद में महिला ने यह भी कहा कि आप भैया हैं पैर पड़ भी लेंगे तो कोई बात नहीं। इसके बाद महिला ने मंत्री के हाथ पकड़े और उनको अपने घर के अंदर का नजारा दिखाया। इस दौरान मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हाथ जोड़कर खड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *