आज खाते में आएगी लाड़ली बहना योजना की सितंबर की किस्त… 1.29 करोड़ बहनों को बेसब्री से इंतजार

बीना।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर, सोमवार को सागर जिले के बीना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में जमा करेंगे। इनमें लाड़ली बहना योजना  की माह सितंबर की राशि भी शामिल है।

सितंबर माह में प्रत्येक लाड़ली बहना को 1250 रुपए के हिसाब से 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपये का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। योजना का लाभ उठाने वालीं प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत माह अगस्त की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जाएगी। जिलास्तर पर कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से योजना के हितग्राही और सम्बंधित अधिकारी जुड़ेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *