अस्पताल में भर्ती हैं विनेश फोगाट, पीएम मोदी ने कहा- आप चैंपियंस में चैंपियन हैं

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट बुधवार को पेरिस ओलंपिक में अपने गोल्ड मेडल मैच से पहले डिस्क्वालिफाई हो गईं। विनेश फोगाट डिस्क्वालिफाई होने के बाद  अस्पताल में भर्ती हैं। विनेश की तबियत ठीक नहीं है और वह बेहोश हो गई थीं। इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विनेश फोगाट पूरी रात सोईं नहीं थीं। वह अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने पूरी रात न ही पानी पिया और न ही कुछ खाया। इसी कारण उन्हें बहुत कमजोरी हो गई थी। वह वजन कराने के बाद बेहोश हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीटी उषा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि विनेश ठीक हैं लेकिन उन्हें दुख है कि वह मेडल नहीं जीत पाईं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पेरिस ओलंपिक में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की घटना दुख देने वाली है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापसी करो! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’

पीएम ने पीटी उषा से की बात

उन्होंने इस पूरे मुद्दे को समझने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से भी बात की और इस मुद्दे पर पहली जानकारी ली और विनेश के मेडल चूकने के बाद भारत के विकल्पों के बारे में जाना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *