UP कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू का भंयकर एक्सीडेंट, मर्सडीज कार के उड़े परखच्चे

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के 30 वर्षीय बेटे अभिषेक और 28 वर्षीय बहू डॉक्टर कृष्णिका का भीषण एक्सीडेंट हुई है। वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार मर्सडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का इंजन बाहर निकलकर सड़क पर आ गिरा।

11 जुलाई को हुई बेटे की शादी

11 जुलाई को मंत्री नंदी के बेटे अभिषेक की शादी हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद भी दिया था।

लखनऊ पीजीआई किया रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मदद कर दोनों को कार से बाहर निकाला। दोनों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। दोनों को डॉक्टरों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *