अमरवाड़ा में 16 साल बाद जीती भाजपा:17वें राउंड तक आगे थी कांग्रेस; आखिरी के तीन राउंड में पलटी बाजी, शाह 3027 वोटों से जीते

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 16 साल बाद जीत दर्ज की। 2008 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से भाजपा के प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने गोंगपा के मनमोहन शाह बट्टी को मात्र 437 वोट से हराया था। आज उपचुनाव में भाजपा कैंडिडेट कमलेश शाह ने 3027 वोटों से जीत दर्ज की।

शनिवार को पीजी कॉलेज में हुई काउंटिंग में काफी उलटफेर होते रहे। पहले तीन राउंड तक भाजपा आगे रही। फिर उतार-चढ़ाव के साथ 17वें राउंड तक कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाए हुए थे।

आखिरी के तीन राउंड में भाजपा को लगातार बढ़त मिली। कांग्रेस ने दो राउंड की काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका जताई। कांग्रेस समर्थकों ने रिकाउंटिंग की मांग की है। कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह ने भी रीकाउंटिग कराने की लिखित मांग की।

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 10 जुलाई को 332 मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग के लिए 17 टेबल लगाई गई थी। पोस्टल बैलेट्स की गिनती के लिए 4 टेबल लगाई गईं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गई। यहां कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे।

2023 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे कमलेश

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कराने वाले कमलेश शाह 2023 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। कमलेश ने बीजेपी की मोनिका बट्‌टी को हराया था। लोकसभा चुनाव से पहले कमलेश ने बीजेपी जॉइन कर ली और 29 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *