पहली ही परीक्षा में सीएम मोहन यादव को 100 फीसदी मार्क्स, कमलनाथ का किला भी ढहा

भोपाल: विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की कमान मोहन यादव को सौंप दी थी। सत्ता संभालने के बाद डॉ मोहन यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा चुनाव को लेकर थी। मुख्यमंत्री के पद ग्रहण करने के बाद सीएम मोहन यादव ने कई अहम फैसले लिए। इस दौरान वह लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए। वह पूरे मध्य प्रदेश में सभी जगहों पर चुनावी रैलियां कर रहे थे। साथ ही दावा कर रहे थे कि हम मध्य प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद उनका दावा सही निकला है। मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें बीजेपी जीत रही है।

100 प्रतिशत है सीएम स्ट्राइक का रेट

मध्य प्रदेश में बीजेपी कभी भी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल नहीं की है। मोहन यादव के कमान संभालने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश में बीजेपी को 29 सीटों पर जीत मिली है। ऐसा मोहन यादव के नेतृत्व में ही पहली बार हुआ है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ का अभेद किला छिंदवाड़ा भी ढह गया है। एक उपचुनाव को छोड़ दीजिए तो इतिहास में पहली बार बीजेपी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जीतने जा रही है। छिंदवाड़ा की जीत के बाद मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव 100 फीसदी मार्क्स से पास कर गए हैं।

छह महीने पहले संभाली थी प्रदेश की बागडोर

दरअसल, सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में छह महीने पहले सत्ता की बागडोर संभाली थी। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ही मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मिशन 29 का लक्ष्य रखा था। पार्टी इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रही थी। इसके लिए पूरी टीम जी जान से लग गई थी। तमाम बड़े नेताओं को अलग-अलग काम सौंपा गया था। सभी एकजुटता के साथ आगे बढ़े।

भगवामय हो गया एमपी

लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन मध्य प्रदेश पूरी तरह से भगवामय हो गया है। 29 सीटों पर बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव में पहली बार मध्य प्रदेश में हुआ है। छिंदवाड़ा को जीतने के लिए बीजेपी ने पहले भी कई कोशिशें की है लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अब छिंदवाड़ा में बड़ी जीत मिली है और एमपी पूरी तरह से भगवामय हो गया है।

मजबूत नेता के रूप में उभरेंगे मोहन यादव

लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता के बाद मोहन यादव खुश हैं। साथ ही वह मध्य प्रदेश में एक मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। 29 सीटों पर जीत दिलाकर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरा है। साथ ही विरोधियों के पास भी उन्हें घेरने का मौका नहीं बचा है। राष्ट्रीय फलक पर भी उनकी एक अलग इमेज बनेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *