इंदौर में तीन रिकॉर्ड, नोटा को दो लाख वोट, देश में सबसे बड़ी जीत लालवानी की

इंदौर में बने तीन रिकॉर्ड रिकॉर्ड 
1. भाजपा के शंकर लालवानी को मिले 12 लाख 26 हजार 751 वोट। भाजपा ने यहां पर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश में सबसे ज्यादा वोट मिले। 
2. सांसद शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। जीत का अंतर 1,00,8077 है। इससे पहले, 2019 में सबसे बड़ी गुजरात की नवसार सीट के नाम पर थी। वहां भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे। 
3. नोटा को पहली बार देश में 2,18,674 ज्यादा वोट मिल गए हैं। अब तक देश में रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। उसे 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे।

देश में इंदौर का चुनाव चर्चा में

इंदौर का चुनाव पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। यहां पर नोटा ने सबसे अधिक दो लाख वोट लिए हैं और भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी भी देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रच चुके हैं। 

इंदौर में बना दोहरा रिकॉर्ड

इंदौर लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें 1226751 वोट मिले हैं। इसके साथ इंदौर में नोटा को दो लाख वोट मिले हैं। इंदौर के परिणाम की देशभर में चर्चा है। इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने चुनाव से ठीक पहले नामांकन वापस ले लिया था। इस वजह से कांग्रेस इंदौर में चुनाव नहीं लड़ पाई। कांग्रेस ने जनता से अपील की थी कि नोटा पर वोट दे और अपना विरोध दर्ज करवाए। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 11 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। इससे पहले 2019 में गुजरात के नावासार सीट पर भाजपा के सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोटों से जीत कर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। शंकर लालवानी देश में सबसे बड़ी जीत की ओर हैं। 

नोटा का रिकॉर्ड 

इंदौर ने इस बार देश में सबसे अधिक नोटा का रिकार्ड बना दिया है। नोटा को एक लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। शंकर लालवानी पांच लाख वोट से आगे चल रहे हैं। अभी देश में सबसे ज्यादा नोटा का रिकॉर्ड फिलहाल बिहार के गोपालगंज के नाम है। वर्ष 2019 के चुनाव में यहां 51,660 नोटा पड़े थे। इंदौर इस मामले में इस बार रिकॉर्ड बना सकता है।

भाजपा कार्यालय को सजाया गया

मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम के ठीक सामने ही भाजपा कार्यालय बना हुआ है। भाजपा कार्यालय को भगवा रंग से सजाया गया है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी यहां पर जुटने लगे हैं। इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है इसलिए भाजपा को यहां देश में सबसे बड़ी जीत की उम्मीद है। 

कांग्रेस ने कहा नोटा को मिलेंगे रिकार्ड वोट

लोकसभा चुनाव परिणाम से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि नोटा यहां पर रिकार्ड बनाएगा। भाजपा ने जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी को चुना से बाहर करवाया है उसका परिणाम जनता के क्रोध के रूप में भुगतना पड़ेगा। 

इंदौर में तीन रिकॉर्ड, नोटा को दो लाख वोट, देश में सबसे बड़ी जीत लालवानी की

के रुझान नौ बजे से आना शुरू हो जाएंगे। भाजपा BJP के शंकर लालवानी (Shankar Lalwani), बसपा के संजय सोलंकी और जनहित पार्टी के अभय जैन के बीच मुख्य मुकाबला होगा। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन के अंतिम दिन ही अपना फार्म वापस निकाल लिया था। इस वजह से इंदौर में कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *