राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के बाद अब मध्यप्रदेश के इंदौर सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा कांग्रेस की सीटों को लेकर भविष्यवाणी की है। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म है। इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा 11 लाख वोटों से जीत दर्ज कर रही है। तो वहीं छिंदवाड़ा में कमलनाथ को राहत देने वाली खबर है और राजगढ़ को लेकर इंदौर सट्टा बाजार ने चौंका देने वाली भविष्यवाणी की है।
राजगढ़ सीट पर बड़ा दांव
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने के कारण राजगढ़ सीट देश की हॉट सीटों में से एक बनी हुई है। दिग्विजय सिंह खुद ये बात कह चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव है ऐसे में उन्हें क्या आखिरी चुनाव में जीत मिलेगी ये सवाल सभी के जहन में है। ऐसे में सट्टा बाजार में भी राजगढ़ सीट पर जमकर दांव लग रहे हैं। इंदौर सट्टा बाजार के सूत्रों की मानें तो दिग्विजय सिंह अपने आखिरी चुनाव में पिछड़ते नजर आ रहे हैं कमजोर नजर आ रहे हैं। बता दें कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से है।
इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी
इंदौर सट्टा बाजार से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का पलड़ा भारी है और भाजपा देश में सरकार बना रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर रही है। इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा 27-29 तो कांग्रेस 1-2 सीटें जीत सकती है। तो वहीं उत्तर प्रदेश (यूपी) में भाजपा 64-66 सीटें, गुजरात में 24-25 सीटें, राजस्थान में 24-25 सीटें, दिल्ली में 6-7 सीटें, पंजाब में 2 सीटें, तमिलनाडू में 3-4 सीटें जीत सकती है।
फलोदी सट्टा बाजार ने की ये है भविष्यवाणी
बता दें कि राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट से पहले भविष्यवाणी की है जो कि पूरे देश में सुर्खियों में बनी हुई है। फलोदी सट्टा बाजार ने मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर भविष्यवाणी की है।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।
![]()