ग्वालियर. सिंधिया राज परिवार की राजमाता और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने काफी संख्या में लोग ग्वालियर पहुंच रहे हैं. आज रघुवंशी समाज के अनेक वरिष्ठ जनों ने ग्वालियर पहुंच कर राजमाता स्व. माधवी राजे सिंधिया की तस्वीर के आगे श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय रधुवंशी क्षत्रिय समाज ग्वालियर के अध्यक्ष एवं दी न्यूज लाइट के संपादक सत्येन्द्र सिंह रघुवंशी, शत्रुध्न सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र सिंह रघुवंशी प्रतीक सिंह रघुवंशी आकाश सिंह रघुवंशी, दीपू तोमर राजवीर सिंह जादौन प्रदीप सिंह कुशवाहा शालू चौहान विकास शर्मा वह अन्य गण मान्य लोगों ने जयविलास पैलेस पहुंच कर राजमाता स्व* . माधवी राजे सिंधिया की तस्वीर के आगे श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए।


![]()