कानपुर में भाजपा पर गरजीं मायावती, कहा; इस बार अगर EVM में गड़बड़ी नहीं हुई तो…

कानपुर, । बसपा प्रमुख मायावती कानपुर के रमईपुर स्थित मगरासा गांव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया। मायावती ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो निश्चित रूप से परिणाम बढ़िया आने वाले हैं। वह कानपुर से प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया व अकबरपुर के प्रत्याशी राजेश द्विवेदी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रही थीं। 

आपके पैसे से ही भाजपा आपको खिला रही नमक : मायावती

रमईपुर मैदान में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा और कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा के नमक खाकर वोट देने मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह मुक्त राशन जनता का हक है यह आपके पैसे से ही आपको खिलाकर वोट अपने पक्ष में लेने का प्रलोभन दिया जा रहा है। इसलिए 13 में को जब वोट देने जाएं तो सतर्क रहें और बीएसपी को मत दें।

चौथे चरण के मतदान से तीन दिन पहले अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव में अकेले ही लड़ रही है। बसपा ने सर्व समाज को टिकट देकर समाज को भागीदारी और सम्मान दिया है। बीजेपी के अच्छे दिन के वादे हवा हवाई रह गए। अन्य पार्टियों आरक्षण को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। उनकी नीतियों से समाज का गरीब और किस वर्ग परेशान है। गलत आर्थिक नीतियों से व्यापारी वर्ग भी परेशान चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की आड़ में मुस्लिम समाज का शोषण किया जा रहा है।

हमारी पार्टी मुस्लिम संत और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए काम करेगी। बसपा पार्टी का जब से गठन हुआ है पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से चल रही है। जबकि उन पार्टियों अडानी और अंबानी जैसे चंदा लेकर चुनाव लड़ते हैं। हमारी पार्टी आम कार्यकर्ता को राज्यसभा और विधान परिषद भेजती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कन्नौज के नौशाद अली का जिक्र भी किया।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और अन्य पार्टी बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पैसे लेकर राज्यसभा और विधान परिषद का शुरुआत भेजती है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण का विरोध करती रही है। बाबा भीमराव अंबेडकर कानून मंत्री रहते हुए आरक्षण के लिए बैठक बुलाई थी। जिसका पंडित जवाहरलाल नेहरू ने विरोध किया था। अब भाजपा भी उसी तर्ज पर चल रही है।

ईवीएम और एग्जिट पोल पर खुलकर बोलीं मायावती

चुनावी मंच से मायावती ने कहा कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो चुनावी नतीजे कुछ और होंगे। उन्होंने जनता को एग्जिट पोल से सतर्क रहने के लिए कहा और इसके झांसे में नहीं आने की बात कही। उन्होंने यह कहा कि बसपा सर्वजन हिताय पर सरकार चलाएगी। दलित और आदिवासी के पिछड़ों की सुरक्षा और उत्थान के लिए कार्य करेगी

भाजपा-कांग्रेस पर जमकर निकाली भड़ास 

मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि यह दोनों पार्टियां पूंजीपतियों से चंदा लेकर चलने वाली सरकार हैं। जबकि बसपा ऐसा नहीं करती है। मायावती ने कहा कि बीएसपी कार्यकर्ताओं के सहयोग और जन्म दिन के मौके पर जो थोड़ा-थोड़ा पैसा एकत्र होता है। वहीं पैसा पार्टी में खर्च होता है। जबकि भाजपा और कांग्रेस पूंजीपतियों से पैसा लेकर चुनाव लड़ती हैं। 

कांग्रेस की तरह है भाजपा का हाल : मायावती

मायावती ने कहा कि पहले कांग्रेस सत्ता में रहती थी तो वह भी ईडी समेत सरकारी तंत्रों का दुरुप्रयोग करती थी। उन्होंने आगे कहा कि अब यही हाल भाजपा का है। भाजपा ईडी का गलत प्रयोग करके दबाव बना रही है। मायावती ने कहा कि टिकट बंटवारे में भी सर्वसमाज की उचित भागीदारी बसपा ने सुनिश्चित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *