‘तैयारी हो गई थी लेकिन…’, कमलनाथ के BJP में आने को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा खुलासा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश के सियासी गलियों में ये चर्चा रही कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पार्टी छोड़ बीजेपी में जा रहे हैं. चर्चाएं तो यहां तक रहीं कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा रहे हैं. इस बात की कितनी सच्चाई थी और उस समय क्या ऐसा हुआ कि इस तरह की खबरें आईं, इसको लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुलकर बात की.

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, “जैसा मैंने कहा बीजेपी देश की सेवा का एक आंदोलन और अभियान है. अगर कोई उसमें शामिल होना चाहता है तो उसका स्वागत है. हम ऐसा कैसे कर सकते हैं कि आज जितने लोग बीजेपी में हैं उतने ही रहेंगे, बाकी कोई बीजेपी में नहीं आएगा.”

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी अपने दम पर 370 से ज्यादा सीटें लेकर आएगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *