लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में बड़ी संख्या में नेताओं ने पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ली है। इस दलबदल के बीच कांग्रेस ने नए लोकसभा प्रभारियों की तैनाती की है। इसमें अधिकतर वर्तमान विधायक और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र सिंह ने पीसीसी चीफ के प्रस्तावित पर 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रभारियों के नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है।
लोकसभा क्षेत्र और प्रभारी
मुरैना- रामनिवास रावत
भिंड- लाखनसिंह यादव
ग्वालियर-अशोक सिंह
गुना- जयवर्धन सिंह
सागर- नितेंद्र राठौर
टीकमगढ़- यादवेंद्र सिंह
दमोह- मुकेश नायक और हर्ष यादव
खजुराहो- आलोक चतुर्वेदी
सतना- राजेंद्र सिंह
रीवा- गोविंद सिंह, सुखेंद्र सिंह बन्ना।
सीधी- विनय सक्सेना।
शहडोल- डॉ. अशोक मर्सकुले
जबलपुर- लखन घंघोरिया
मंडला- कदीर सोनी
बालाघाट- रजनीश सिंह
छिंदवाड़ा- सुनील जायसवाल
होशंगाबाद- सुखदेव पांसे।
विदिशा- राजकुमार पटेल
भोपाल-महेंद्र जोशी।
राजगढ़- प्रियव्रत सिंह।
देवास- सज्जन सिंह वर्मा।
उज्जैन- रवि जोशी।
मंदसौर- पीसी शर्मा।
रतलाम- बाला बच्चन।
धार- उमंग सिंघार।
इंदौर- शोभा ओझा और सत्यनारायण पटेल।
खरगौन- विजय लक्ष्मी साधौ।
खण्डवा- प्रताप भानु शर्मा।
बैतूल-एनपी प्रजापति, आरिफ मसूद।
![]()