इटली में प्रॉपर्टी, 88 किलो चांदी, 1 किलो से ज्यादा सोना… जानें- सोनिया गांधी के पास कितनी संपत्ति

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की इटली में पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा है. राजस्थान से राज्यसभा चुनावों में नामांकन में दिए गए शपथपत्र में सोनिया गांधी ने इटली में पिता की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा बताया है. सोनिया गांधी का पैतृक घर इटली के लुसियाना में है. सोनिया गांधी ने नामांकन विवरण में पिता की प्रॉपर्टी में से उनके हिस्से की कीमत  26,83, 594 रुपए बताई है.

पिता की प्रॉपर्टी में अपने हिस्से से होती है इनकम
सोनिया गांधी को पिता की प्रॉपर्टी में अपने हिस्से से इनकम होती है. इससे होने वाली आय के लिए लिए सोनिया ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लाइसेंस लिया है. सोनिया गांधी के पास कुल 12.53 करोड़ की प्रॉपर्टी है. 2019 लोकसभा चुनाव के बाद 5 साल में  सोनिया गांधी की चल और अचल संपत्ति में 72 लाख रुपये का इजाफा हुआ है.

इतना सोना-इतना चांदी
सोनिया गांधी ने रायबरेली से 2019 में लोकसभा चुनाव वाले शपथ पत्र में कुल 11.81 करोड़ की संपत्ति बताई थी. 5 साल में सोनिया गांधी की प्रॉपर्टी की कुल कीमत में 72 लाख की बढ़ोतरी हुई है. सोनिया के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और जेवर हैं.
 
3 बीघा कृषि जमीन
राज्यसभा चुनाव के लिए दिए शपथपत्र में सोनिया गांधी के पास 5.88 करोड़ की 3 बीघा कृषि जमीन है, जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली के पास डेरामांडी गांव में तीन बीघा जमीन और सुल्तानपुर महरौली में 12 बीघा 15 बिस्वा जमीन बताई थी. राज्यसभा चुनावों में दिए शपथपत्र में 12 बीघा जमीन का जिक्र नहीं है. उस वक्त दोनों जमीनों की कीमत  7.29 करोड़ बताई थी.

1.69 लाख रुपये की रॉयल्टी भी लेती हैं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने अपने आय में सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी, रॉयल्टी से आय, बैंक जमाओं का ब्याज, म्यूचुअल फंड से डिविडेंड, कैपिटल गेन भी लिखा है. सोनिया गांधी को किताबों की रॉयल्टी मिलती है, सोनिया का पेंगुइन बुक इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, आनंदा पब्लिशर्स, कांटिनेंटल प्रकाशन से करार है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपये की रॉयल्टी मिलती है. 

सोनिया गांधी की चल संपत्ति6.38 करोड़नकद90 हजारबैंक में जमा5.30 लाखसात म्यूचुअल फंड3.88 करोड़कुल कीमत शेयर1.90 लाखयंग इंडिया के शेयर1900 शेयर, एक की कीमत 100 रुपयेमारुति टेक्निकल सर्विस के शेयर10 शेयर, प्रत्येक की 100 रुपये कीमत  टैक्स फ्री बॉन्ड 28.53 लाख मौजूदा कीमतPPF अकाउंट में जमा1.04 करोड़गहने और सोना चांदी1267 ग्राम सोना, 88 किलो चांदी, कुल बाजार मूल्य 1.07 करोड़रॉयल्टीऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपए की रॉयल्टीकुल चल संपत्ति का मूल्य

 6,38,11,415

सोनिया गांधी के पास नहीं है खुद का वाहन
सोनिया गांधी के पास खुद का कोई भी वाहन नहीं है. सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी खुद के पास कोई वाहन नहीं बताया था. 

सोनिया गांधी ने पिछले पांच साल में आयकर रिटर्न में दिखाई गई सालाना आय 

वित्त वर्षआय2018-1910.23 लाख2019-2010.57 लाख2020-2109.90 लाख2021-2210.68 लाख2022-2316.69 लाख

नेशनल हेराल्ड मामले का भी जिक्र
सोनिया गांधी ने अपने खिलाफ एक मुकदमा नेशनल हेराल्ड मामले में बताया है. शपथ पत्र में नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में धारा  420,120 बी, 403,406 के तहत केस पेंडिंग है. दिल्ली हाईकोर्ट ने  22 फरवरी 2022 को ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया पर रोक लगा रखी है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *