दिल्ली: 17 साल के लड़के की हत्या, CISF के हेड कांस्टेबल ने बहस के बाद मारी गोली

दिल्ली के एमएस पार्क में एक सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने बताया कि 29 नवंबर को एक आम आदमी से जानकारी मिली कि कम्युनिटी सेंटर DDA मार्केट, M.S. पार्क के पास एक बच्चे को गोली मार दी गई है. जानकारी मिलने पर घटनास्थल का दौरा किया गया. क्राइम टीम को बुलाया गया. जांच में पता चला कि मृतक की पहचान 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के रूप में हुई है. जो न्यू मॉडर्न शाहदरा का रहने वाला था.

मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस
लड़के को कम्युनिटी सेंटर के सामने हो रहे एक शादी के फंक्शन (बारात) के दौरान गोली लगी थी. इस मामले में एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जो CISF में हेड कांस्टेबल है और अभी कानपुर UP में तैनात है. उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है.
उससे और जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है. पहली नज़र में ऐसा लगता है कि लड़के और आरोपी के बीच कहासुनी हुई थी. जिसके बाद आरोपी ने उसे गोली मार दी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *