लोकसभा चुनाव का ओपिनियन पोल: MP में BJP के खाते में आ सकती हैं बंपर सीटें, जानें कांग्रेस का हाल

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त हुए अभी चंद दिन ही बीते हैं लेकिन अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई हैं. अगले तीन से चार महीने में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है. ऐसे में एक ओपिनियन पोल भी सामने आया है, जो बता रहा है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी लोकसभा की बंपर सीटें जीत सकती है. वहीं कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी बुरी हार का सामना करना पड़ सकता है.

सी वोटर के इस ओपिनियन पोल में संभावना जताई गई है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 27 से 29 और कांग्रेस को  0 से 2 सीटें ही मिल सकती हैं. वहीं बात यदि वोट प्रतिशत के लिहाज से करें तो उसमें भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच बड़ा फांसला इस ओपिनियन पोल में बताया जा रहा है.

वोटिंग प्रतिशत के हिसाब से बीजेपी को 58 प्रतिशत और कांग्रेस को 36 प्रतिशत वोटिंग शेयर मिल सकता है. वहीं अन्य पार्टियों के खाते में 6 प्रतिशत वोट शेयर जा सकता है. इस ओपिनियन पोल के अनुसार मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर लोकसभा चुनाव होने पर बंपर फायदा बीजेपी को होता हुआ दिख रहा है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *