दिल्ली-NCR में छाया घुप्प अंधेरा, नवरात्री पर बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी और उमस से राहत

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह मौसम ने करवट बदली है. आईएमडी के पूर्वानुामन के मुताबिक दिल्ली और आसपास के आसमान काले घनघोर बादलों से घिर गया. चारों ओर घुप्प अंधेरा छा गया. कई इलाकों में हल्की बारिश की खबर है. मंगलवार को दिल्ली के बदले मौसम ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई. मौसम में यह बदलाव नवरात्री के मेले घूमने जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है.

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश

बताते चलें कि मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई थी. सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा था, हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया था कि दो दिनों तक मौसम खुशनुमा होने की वजह से तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है.

दिल्ली में छाए काले बादल
सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत रही. दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही, जिसमें सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 114 दर्ज किया गया. हालांकि, मौसम में बदलाव 10 बजे के बाद शुरू हुआ और 11 बजते-बजते पूरे दिल्ली-एनसीआर में काले बादल छा गए.

हवाओं की रूख में हुआ बदलाव
दिल्ली में पिछले कई दिनों से पछुआ हवाएं कहर बरपा रहीं थीं. इसकी वजह से दिल्ली में लो-प्रेशर की स्थिति बनी हुई थी, जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस बनी थी. वहीं, रविवार को दिल्ली के मौसम ने 2 साल के गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रविवार को दिल्ली में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को ही दिल्ली के मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी कर दिया था. मौसम विभाग ने बताया था कि सोमवार से दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना थी. हालांकि, मंगलवार की सुबह से ही दिल्ली के मौसम में बदलाव दिखनी शुरू हो गई.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *