नई दिल्ली: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12 वीं बार देश को संबोधित किया। लाल किले पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय गान के बाद लगभग सुबह 7:30 बजे भाषण शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने आजादी के समय को याद किया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत को भी जोर दिया।
देश का होना चाहिए फाइटर जेट: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा,मैं लाल किले की प्राचीर से युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियर, युवाओं को आह्वान है क्या हमारा अपना मेड इंडिया फाइटर जेट के देश के लिए होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए? पीएम ने कहा क्या यह समय की मांग नहीं की रिसर्च और डेवलपमेंड पर और ताकत लगाएं, हमारे अपने पेटेंट हों और नई-नई दवाइयों की खोज हो जो कि संकट के समय काम आए। पीएम ने युवाओं से कहा देश का भाग्य बदलना है, आपका सहयोग चाहिए।
स्पेस सेक्टर पर बोले पीएम मोदी
राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, स्पेस सेक्टर का कमाल तो हर देशवासी देख रहा है और हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन से लौट चुके हैं आने वाले कुछ दिनों मे वो भारत भी आ रहे हैं। हम स्पेस में हम अपने दम पर गगनयान की तैयारी कर रहे हैं, हम अपने बलबूते पर हम अपना स्पेस स्टेशन बनाने पर काम कर रहे हैं, पिछले दिनों स्पेस में जो रिफॉर्म किए गए हैं हमारे देश में 300 से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं। इसमें हजारों नौजवान पूरे सामर्थ्य के साथ जुटे हैं, ये हमारे देश के नौजवानों के प्रति विश्वास। 140 करोड़ भारतवासी 20247 में जब आजादी के 100 साल होंगे भारत के संकल्प को परिपूर्ण करने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं इस संकल्प की पूर्ति के लिए भारत आज हर सेक्टर में आधुनिक इको सिस्टम तैयार कर रहा है।
![]()