Amazon की नई मेडिकल सर्विस, 1 घंटे के अंदर लेगा सैंपल और 6 घंटे में देगा मेडिकल रिपोर्ट

Amazon India ने एक नए हेल्थ सेगमेंट में एंट्री की है, जिसकी मदद से कई यूजर्स को मेडिकल ईलाज कराने में मदद मिलेगी. इसके लिए Amazon 60 मिनट के अंदर घर पर पहुंचेगा और सैंपल कलेक्ट करेगा. इस सर्विस की शुरुआत 6 बड़े शहरों में की गई है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 
दरअसल, आजकल बहुत से प्लेटफॉर्म मेडिसन डिलिवरी और टेलीकंसलटेंसी की सुविधा दे रहे हैं. Amazon India, इन दोनों सर्विस से आगे निकलते हुए ज्यादा जरूरी मेडिकल सर्विस प्रोवाइड कराएगा. इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरू बेस्ड स्टार्टअप ऑरेंज हेल्थ लैब्स के साथ पार्टनरशिप की है.

Amazon India की सर्विस दिल्ली और नोएडा समेत कई शहरों में शुरू  

Amazon India की यह सर्विस देश के 6 बड़े शहरों में की गई है. इसमें दिल्ली, बेंगलुरू, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों के करीब 450 पिन कोड्स मौजूद हैं. इन पिन कोड्स में रहने वाले लोग बड़ी ही आसानी से सैंपल कलेक्शन के लिए बुकिंग कर सकेंगे. रुटीन टेस्ट की 6 घंटे के अंदर रिपोर्ट मिल जाएगी.  

मेडिसन डिलिवरी की भी सुविधा 

Amazon की यह नई सर्विस Amazon Medical का पार्ट होंगे, जिसके तहत मेडिसन डिलिवरी भी कराई जाएगी. उसके लिए थर्ड पार्टी सेलर की मदद ली जाएगी. ऑनलाइन डॉक्टर कंसलटेशन को भी प्रोवाइड कराया जाएगा.

भारत में एक बड़ा बाजार 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि भारत में 15 बिलियन डॉलर का डायग्नोस्टिक मार्केट है. Amazon अब अपनी नई सर्विस की मदद से पहले से मौजूद कई प्लेयर्स से आगे निकलना चाहता है.  

दिसंबर 2024 में किया था बड़ा इनवेस्टमेंट 

जानकारी के लिए बता देते हैं कि Amazon Smbhav Venture Fund ने Orange Labs में इनवेस्ट किया था. यह इनवेस्टमेंट दिसंबर 2024 में 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 104 करोड़ रुपये) की थी. इस स्टार्टअप की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. इस स्टार्टअप के अंदर कई फर्म ने इनवेस्टमेंट किया हुआ है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *