दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने खोल दी पार्टी की पोल, बताया हार का सबसे सटीक कारण

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के तेवर आक्रामक हैं। लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि कांग्रेस भीतरघात के कारण चुनाव हारी।

पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि सर्वे में मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीत रही थी। सही भी था, दुर्भाग्यवश सर्वे में भीतरघात कहां-कहां होगा, यह आकलन नहीं हो सकता। यही मुख्य कारण है वर्षों से कांग्रेस की हार का।

वहीं लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज जी श्योपुर में कल बोले कि गरीबों को लखपति बना देंगे। तो बीस साल इंतजार क्यों किया? मनरेगा की मजदूरी क्यों नहीं बढ़ाई? एक और सफेद झूठ। गरीबों की जमीन वर्षों से आपकी पार्टी के लोग हड़प रहे हैं। उसे ही रोक कर बता दीजिए।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह इसके पहले भी ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ईवीएम की मुंह थोड़े होता है। बता दें कि लक्ष्मण सिंह चुनाव हार गए हैं। बीजेपी ने प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई है। हालांकि अभी सीएम फेस को लेकर चर्चा जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *