क्या पाकिस्तान की शाहीन-3 मिसाइल को भी मात दे सकता है S-400? ये रहा जवाब

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत ने पड़ोसी मुल्क के अंदर उसके आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है और 9 ठिकाने तबाह कर दिए हैं. इस हमले को भारतीय सेना औरा वायुसेना ने मिलकर अंजाम दिया है, जिसके बाद से भारत की नारी शक्ति की भी जय जयकार सुनने को मिल रही है. लेकिन इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक आर्मी ने एलओसी पार और इंटरनेशनल बॉर्डर पार से ऑर्टिलरी फायर किया. इसके बाद से भारत ने अपने S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है. अब यहां यह जानते हैं कि आखिर भारत की S-400 मिसाइल पाकिस्तान की शाहीन-3 पर कितनी भारी है. 

S-400 मिसाइल क्या है

S-400 मिसाइल को भारत का सबसे घातक और ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. यह सिस्टम भारत को किसी भी हवाई हमले से बचाने के लिए कारगर है.साल 2018 में भारत ने इसे रूस से करीब पांच अरब डॉलर में खरीदने की डील की थी. जिसके बाद से भारत ने रूस से पांच यूनिट मिसाइलों की खरीद की है. कहते हैं कि इसकी मारक क्षमता इतनी घातक है कि यह एडवांस फाइटर जेट को भी मार गिरा सकती है. यह मिसाइल ऐसी है कि अगर पाकिस्तान या चीन परमाणु हमले की कोशिश भी करे तो S-400 उस हमले को भारत पहुंचने से पहले खत्म कर सकती है.

कितनी ताकतवर है यह मिसाइल

S-400 मिसाइल दुश्मन के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती है और इसकी कोई पोजीशन फिक्स नहीं होती है. इसीलिए इसे आसानी से डिटेक्ट नहीं किया जा सकता है. इसमें लगा रडार बहुत एडवांस है. इसकी मिसाइलें 400 किलोमीटर की रेंज तक हमला कर सकती हैं. S-400 एकबार में 72 मिसाइलें छोड़ सकती है. यह मिसाइल माइनस 50 डिग्री से माइनस 70 डिग्री तक में काम कर सकती है. S-400 मिसाइल 100 फीट से लेकर 40,000 फीट तक टारगेट को आसानी से कैप्चर कर उसे मार सकती है. इस मिसाइल को कहीं भी ले जाना और उसे नष्ट करना आसान नहीं है. 

पाकिस्तान की शाहीन-3 कितनी ताकतवर

पाकिस्तान की शाहीन-3 मल्टी-स्टेज सॉलिड फ्यूल रॉकेट के जरिए चलती है. इस मिसाइल का टेस्ट 9 अप्रैल 2022 को किया गया था. पाकिस्तान ने इस मिसाइल को सफल बताया था. इसको पाकिस्तान की सबसे खतरनाक मिसाइल बताया जाता है, जिसकी मारक क्षमता 2750 किलोमीटर तक है. रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान ने इस मिसाइल को और अपडेट किया है, जिससे इसकी मारक क्षमता और ज्यादा हो गई है. यह मिसाइल परमाणु हथियार को ले जाने में सक्षम है, लेकिन भारत की S-400 के आगे कहीं नहीं टिकती है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *