सिंधिया ने कहा, बीजेपी मप्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि “हमें पूरा भरोसा है कि कल की गिनती में… बीजेपी मप्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आइए 24 घंटे इंतजार करें, नतीजे हमारे सामने होंगे।” सिंधिया ने यह भरोसा ग्वालियर में मीडिया कर्मियों से बातचीत में जताया। हालांकि वे छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुद्दे पर बोले कि 24 घंटे इंतजार किजिए। इसके बाद सभी परिणाम सामने होंगे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ग्वालियर आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी ग्वालियर आए। उन्होंने भी भाजपा की सरकार बनाने की बात को कहा। लेकिन वे पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल को टाल गए और केवल भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद कहकर निकल गए। इस संबंध में उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दतिया गए ओर वहां पर पीतांबरा माई के दर्शन कर भाजपा सरकार बनवाने को लेकर प्रार्थना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *