इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल में बदमाशों का आतंक इतना बढ़ गया है कि रोज आए दिन लूट, हत्या, फायरिंग और चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। घटनाओं से लोग काफी दहशत में हैं और इसी को लेकर आज मुरैना जिले में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के विधायक और बड़े नेता इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान सामने आया है कि पूरे मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। शिवपुरी के बाद टीकमगढ़ में हुई है। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है, तत्काल कार्रवाई करें।
उमंग सिंघार बोले, सीएम विधानसभा में नहीं बैठते हैं। गृह विभाग की बैठक कब ली, कब समीक्षा की है बताएं। जिले में जो एसपी काम नहीं कर पा रहे हैं, उनको वापस बुलाओ। वहीं, चंबल में अवैध रेत उत्खनन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि मुख्यमंत्री जिस दिन चाहेंगे एक घंटे में रेत माफिया बंद हो जाएंगे, वह नहीं चाहेंगे तो यह माफिया ऐसे ही प्रदेश भर में घूमते रहेंगे।
![]()