पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने मध्य प्रदेश को ठिठुरा दिया है। सीजन में पहली बार पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं, राजगढ़ में पारा 1.6 डिग्री, सीहोर में 2.7 डिग्री और भोपाल में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे खास बात है कि भोपाल में 14 साल – बाद, पचमढ़ी में 13 साल बाद और राजगढ़ में 65 साल बाद जनवरी में सबसे सर्द रात रही।

भोपाल की बात करें तो यह जनवरी में 90 साल का सबसे कम तापमान है। वहीं, सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 16 दिसंबर 2024 को यहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल में नए साल की पहली शीत लहर भी चली। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने स्टेशन पचमढ़ी देश में श्रीनगर के बाद दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। भोपाल देश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों के शहरों में 13वां सबसे ठंडा शहर रहा।
इधर, देश में… दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड; कोहरा नई दिल्ली | देशभर में इन दिनों कड़कड़ाती ठंड का दौर जारी है। अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चल रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब में ठंड चरम पर है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 जनवरी को दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इसके बाद, 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जो ठंड को और बढ़ा सकती है। हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने की वजह से एक हफ्ते से बंद अटल टनल सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है। प्रशासन लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से बंद पड़ी सड़कों की बहाली में जुटा हुआ है।
![]()