लोकसभा चुनाव में वाराणसी से कौन होगा कांग्रेस का उम्मीदवार? अजय राय ने किया बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में बीजेपी हटाओ देश बचाओ का माहौल देश मे देखनो को मिलेगा. मैं चुनाव बनारस से ही लड़ूंगा.. मेरी जन्मभूमि है, जो मैं कभी नहीं छोडूंगा. पहले भी लड़ा हूं. राहुल गांधी के सवाल पर अजय राय ने दावा किया कि वह  अमेठी से चुनाव जरूर लड़ेंगे.इस बार जनता बीजेपी को जरूर जवाब देगी.

हलाल मुद्दे पर राय ने कहा कि बीजेपी का काम है बवाल खड़ा करना. पहले मदरसा था और अब हलाल सर्टिफिकेट का मुद्दा उठा दिया गया. बीजेपी कभी रोजगार और महगाई पर बात नहीं करती.ये सिर्फ जनता को गुमराह करते है वर्ल्ड कप को लेकर देख ले अमित शाह और जय शाह दोनों मौदान मे थे. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अजय राय ने कहा कि यहां मेरे आने से चुनाव मे  उत्तर प्रदेश के लोगो का साथ जरूर मिलेगा.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *