ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में अटक रही बीजेपी की ‘गाड़ी’, नए सर्वे में खुलासा कहां आ रही कितनी सीटें

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नया सर्वे आया है। सर्वे के अनुमान के अनुसार एमपी के कई क्षेत्रों में बीजेपी की गाड़ी अटक रही है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में मजबूत दिख रही है। बीजेपी को सबसे ज्यादा उम्मीदें इस बार ग्वालियर-चंबल से हैं। कांग्रेस के मजबूत स्तंभ ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने पाले में कर लिया है लेकिन सर्वे के अनुमान से बीजेपी की उम्मीदों को झटका लगता दिख रहा है।

सर्वे के अनुसार ग्वालियर चंबल में बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है। ग्वालियर-चंबल में विधानसभा की कुल 34 सीटें है। इनमें बीजेपी को 14-18 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 16-20 सीटें मिल सकती हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस को बढ़त मिली थी। इसके साथ ही उपचुनाव में सिंधिया के पाला बदलने के बाद झटका लगा था। अब तमाम सर्वेज में कांग्रेस उस क्षेत्र में कम बैक करती दिख रही है।

महाकौशल में भी कांग्रेस की मजबूती

वहीं, महाकौशल पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। बीजेपी 2018 के विधानसभा चुनाव में भी यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। महाकौश में कुल 38 विधानसभा की सीटें हैं। सर्वे अनुमान के अनुसार बीजेपी को 16-20 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 18-22 विधानसभा सीटें मिल रही हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस फिर से महाकौश के क्षेत्र में वापसी कर रही है। निकाय चुनाव के दौरान ही इसके संकेत मिले। जबलपुर और छिंदवाड़ा में मेयर की सीटें कांग्रेस जीत गई थी।

मध्य एमपी में बीजेपी को बढ़त

इसके साथ ही मध्य भारत में बीजेपी मजबूत स्थिति में दिख रही है। 2018 में भी इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहा था। मध्य भारत में ही राजधानी भोपाल भी आता है। मध्य भारत में विधानसभा की कुल 36 सीटें हैं। सर्वे के अनुसार इस बार बीजेपी के खाते में 22-24 सीटें जा रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 12-14 सीटें मिल सकती हैं। इस हिसाब से देखें तो बीजेपी को बढ़त मिल रही है।

बुंदेलखंड में कांटे की टक्कर

इसके साथ ही अगर बुंदेलखंड की बात करें तो यहां कांटे की टक्कर है। बुंदेलखंड में 2018 में भी नजदीकी लड़ाई थी। कुल 26 विधानसभा सीटें बुंदेलखंड में हैं। दलित वोटरों की आबादी अच्छी है। सभी दल यहां फोकस कर रहे हैं। सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में 13-15 सीटें जा रही हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 11-13 सीटें जा रही हैं। इससे साफ है कि इस बार बुंदेलखंड में कांटे की टक्कर हैं।

विंध्य में मजबूत दिख रही बीजेपी

विंध्य क्षेत्र में बीजेपी ने इस बार अपने दो सांसदों को मैदान में उतारे हैं। पार्टी पहले से भी यहां मजबूत हैं। वहीं, इस बार कुछ पुराने विधायकों के टिकट भी काटे हैं। इसके बावजूद बीजेपी को बढ़त दिख रही है। विंध्य में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं। इसमें बीजेपी को 19-21 और कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलती दिख रही हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। टाइम्स नाऊ नवभारत के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 107-115 और कांग्रेस को 112-122 सीटें मिल रही हैं। वहीं, अन्य के खाते में 1-3 सीटें जा सकती हैं। सर्वे से साफ है कि अभी कांग्रेस बहुमत की तरफ बढ़ रही है। हालांकि एमपी चुनाव के लिए वोटिंग 17 नवंबर को है और नतीजे 3 दिसंबर को आएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *