मध्यप्रदेश में शाम छह बजे तक 66.12 % हुआ मतदान, राजगढ़ में सबसे अधिक

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर पहले और दूसरे चरण के मुकाबले औसतन बेहतर वोटिंग मानी जा सकती है। तीसरे चरण में ये आंकड़ा 66 फीसदी को भी पार कर गया है। जबकि पहले चरण में 68.05 और दूसरे चरण में 58.66 प्रतिशत वोट डाले गए थे। यह 2019 के औसत 66.88 फीसदी मतदान के लगभग बराबर पहुंच गया है। पहले चरण की 6 सीटों पर 2019 के मुकाबले 8 फीसदी और दूसरे चरण की 6 सीटों पर 9 फीसदी वोटिंग कम हुई थी।

वहीं, इन 9 संसदीय क्षेत्रों में आने वाली 72 विधानसभा सीटों में पांच महीने पहले हुए चुनाव से 9 फीसदी कम वोटिंग हुई है। इनमें 49 सीटों पर भाजपा के और 23 सीटों पर कांग्रेस विधायक हैं। शिवराज की सीट विदिशा, दिग्विजय की राजगढ़ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना सीट के साथ बैतूल में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। हालांकि, इस चरण के वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े अपडेट होना बाकी है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, भाजपा का प्रदर्शन पहले और दूसरे चरण के मुकाबले तीसरे चरण वाली सीटों पर ज्यादा बेहतर हो सकता है। कांग्रेस वोटिंग प्रतिशत को बीजेपी के खिलाफ बता रही है, तो बीजेपी अपने समर्थन में। यह भी बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी नौ सीटें जीती थीं।

इस बार हुई वोटिंग के क्या मायने हैं? ये जानने के लिए हमने बीते 3 आम चुनाव के मतदान प्रतिशत के रुझान देखे। एक्सपर्ट से समझने की कोशिश की कि वोटिंग बढ़ने या बराबर होने से किसे फायदा होगा? 

मध्यप्रदेश में शाम छह बजे तक 66.12 प्रतिशत हुआ मतदान
मुरैना: 55.77%
भिंड: 52.91%
ग्वालियर: 58.86%
गुना: 69.34%
सागर: 62.06%
विदिशा: 70.35%
भोपाल: 60.99%
राजगढ़: 72.99% 
बैतूल: 69.68%

06:53 PM, 07-MAY-2024

मध्यप्रदेश में शाम पांच तक 62.28 प्रतिशत मतदान

राजगढ़ में 72.08 प्रतिशत

गुना में 68.93 प्रतिशत

बैतूल में 67.97 प्रतिशत

विदिशा में 69.20 प्रतिशत

सागर में 61.70 प्रतिशत

भोपाल में 58.42 प्रतिशत

ग्वालियर में 57.86 प्रतिशथ

मुरैना में 55.25 प्रतिशत

भिंड में 50.96 प्रतिशत

05:52 PM, 07-MAY-2024

मतदान केंद्रों पर पहुंचे सिंधिया ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
भाजपा प्रत्याशी गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को शिवपुरी के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे और यहां पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते नजर आए। शिवपुरी के पीजी कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अधिक से अधिक लोगों से वोट डलवाने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के तहत नौ सीटों पर मतदान जारी है। पांच बजे तक के आंकड़े देखें तो प्रदेश में 62.28 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग राजगढ़ में 72.08 प्रतिशत तो सबसे कम वोटिंग भिंड में 50.96 प्रतिशत हुई है। 

किस सीट पर कितना मतदान
बैतूल में 67.97%
भिंड में 50.96%
भोपाल में 58.42%
गुना में 68.93%
ग्वालियर में 57.86%
मुरैना में 55.25%
राजगढ़ में 72.08%
सागर में 61.70%
विदिशा में 69.20%

 

05:23 PM, 07-MAY-2024

भिंड में विवाद
चुनावों के बीच छिटपुट घटनाएं भी सामने आ रही हैं। भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के भदौरिया पुरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर बहस हुई। जो इतनी बढ़ी की एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है।

05:20 PM, 07-MAY-2024

सागर : कर्मचारियों को मिला सड़ा खाना, नहीं लिए पैकेट
सागर जिले में कई मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाएं होने से मतदान दल परेशान हुए। सबसे बड़ी परेशानी गोपालगंज स्थित लाल स्कूल में नजर आई। यहां दोपहर के वक्त कर्मचारियों को मिला हुआ खाना खराब था। जब कर्मचारियाें ने खाने के पैकेट खोले तो उनसे बदबू आ रही थी। सभी कर्मचारियों ने खाने से इनकार कर दिया। वहीं जिन कर्मचारियों ने पैकेट खोल लिए थे, वे एक तरफ रख दिए। कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी बहुत तेज है। हमने सुना है कि यह खाना बीती शाम को तैयार कराया गया था, फिन गर्मी में इतनी देर कैसे सुरक्षित रह सकता है। सुबह के समय मतदान कक्ष में पंखे भी नहीं थे, जहां बाद में व्यवस्था की गई। इसी तरह ठंडे पानी की कमी से भी कर्मचारी दो चार हुए। हालांकि कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं सड़ा खाना मिलने की सूचना पर गोपालगंज के वार्ड प्रतिनिधि वसीम खान मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने कुछ कर्मचारियों को खाने के पैकेट भेजे।

युवाओं में भी दिखा मतदान के लिए उत्साह
विदिशा एवं भोपाल संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली सीहोर जिले की तीनों विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदाताओं द्वारा पूरे उत्साह और उमंग के साथ मतदान किया जा रहा है। मताधिकार का उपयोग करने महिलाओं, वरिष्ठजनों तथा युवाओं में भी भारी उत्साह देखा गया। लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी मतदान केंद्रों में सुबह से ही बड़ी संख्या में मतादाताओं की लम्बी कतारे देखी गई। मतदान स्थल पर महिलाएं भी बड़ी संख्या में वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंची।
         
दोपहर तीन बजे तक जारी वोटर टर्नआउट के अनुसार जिले के विदिशा संसदीय क्षेत्र की बुधनी विधानसभा में 62.92% इछावर विधानसभा में 64.13% तथा भोपाल संसदीय क्षेत्र की सीहोर विधानसभा में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

कलेक्टर सिंह ने किया मतदान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने पत्नी निर्मला सिंह के साथ आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक-253 पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से भी मतदान करने की अपील की।

कावी बाई पहुंची पारंपरिक परिधान में मतदान केन्द्र
लोकतंत्र के महापर्व में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने अनेक मतदाता पर्व की भांति उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी पारंपरिक परिधान में मतदान केन्द्र पहुंचें। मतदान के बाद लोकतंत्र को मजबूत और समृद्ध बनाने में सहभागी बनने पर गर्व का अनुभव कर रहे थे। विदिशा संसदीय क्षेत्र की इछावर विधानसभा के अन्तर्गत घने जंगलों में बसे ग्राम बावड़िया खाल निवासी 62 वर्षीय कावी बाई बारेला अपने जनजातीय परिधान में मतदान केन्द्र क्रमांक- 271 पहुंची और अपने मताधिकार का उपयोग किया। कावी बाई ने कहा कि पूरे पांच साल में हमे अपने पंसद के जनप्रतिनिधि और सरकार को चुनने का मौका मिलता है। हमें आपने इस अधिकार का अवश्य उपयोग करना चाहिए।  

चुनाव अधिकारी की नाक फूटी
सागर शहर के चंद्रशेखर वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 93 पर पीठासीन अधिकारी पृथ्वी राज यादव की गर्मी उमस के कारण नाक से खून निकलने लगा। स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध न होने से ऑटो से अस्पताल भेजा गया। 

04:32 PM, 07-MAY-2024

90 साल की बुजुर्ग मैना बाई ने किया मतदान 
शहर के गोपालगंज निवासी मैना बाई जिनकी आयु 90 वर्ष है। उम्र के इस पड़ाव में भी मतदान करने अपने वार्ड गोपाल गंज से स्थानीय एमएलबी स्कूल तक चलकर आई और मतदान किया। गर्मी की परवाह न करते हुए अपने मतदान को कर्तव्य मानने वाली इस बुजुर्ग महिला ने और लोगों को संदेश दिया कि जब उम्र के इस पड़ाव पर वह मतदान करने आ सकती हैं तो और लोगों को भी आना चाहिए।

दिग्विजय सिंह बोले-यह मेरे जीवन का आखिरी, युवाओं को देगें मौका 

मध्यप्रदेश की राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मतदान के दौरान मतदाताओं से भावुक अपील की। उन्होंने कहा ये मेरा आखिरी चुनाव है।  इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से वोटिंग के दौरान गड़बड़ियों की शिकायत की है। दिग्विजय सिंह ने मतदाताओं से दिल की बात कही है। इसके बाद वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। बता दें कि इस प्रकार की बातें दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार के दौरान भी करते रहे हैं। लेकिन वोटिंग के दौरान इस प्रकार की घोषणा अहम है। इधर दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर हो रही वोटिंग में कई जगहों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इस बारे में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है। दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी करते हुए चुनाव आयोग और मशीन में गड़बड़ी के आरोप लगाए। दिग्विजय सिंह ने वीडियो में कहा साथियों हमे उम्मीद थी कि चुनाव आयोग, राजगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर हमारे साथ न्याय करेंगे, लेकिन पंकज यादव जिस पर ऐसा कोई प्रकरण नही है, उसे थाने में बैठा लिया गया। जबकि उससे बड़ी धाराओं में अपराध करने वाले भाजपा के लोग खुलेआम घूम रहे हैं।

हरदा में वीवीपेट मशीन खराब होने से रुका मतदान  
हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा के छिदगांव मेल बूथ पर ईवीएम की वीवीपेट मशीन खराब हो गई। इससे करीब एक घंटे तक मतदान नहीं हो सका, मशीन बदलने के बाद ही दोबारा वोटिंग शुरू हुई। 

03:35 PM, 07-MAY-2024

प्रदेश में 54.9  फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 1 बजे तक प्रदेश में 54.9 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 63.69 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 44.18 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।  

कहां कितने फीसदी मतदान 

बैतूल- 59.63

भिंड- 44.18

भोपाल-50.16

गुना- 60.16

ग्वालियर-49.60

मुरैना-48.23

राजगढ़-63.69

सागर-53.08

विदिशा-59.87

02:42 PM, 07-MAY-2024

मंत्री के गांव में मारपीट
मुरैना में मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के गांव नायकपुरा में मारपीट हो गई। कृष्णा का आरोप है कि वह वोट डालकर आ रहा था, इस बीच कंषाना और दिनेश ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। उसे घेरकर गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। सराय छोला थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने उसे बचाया। बता दें केपी कंषाना मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के भतीजे हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। कांग्रेस नेता केपी कंषाना ने भी कृष्णा गुर्जर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मतदान कर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी को घेरा गया। बिना नंबर की गाड़ियों से सुमावली विधानसभा क्षेत्र में गुंडे घूम रहे हैं। आरोपियों को थाना प्रभारी मैडम ने अरेस्ट नहीं किया।

02:39 PM, 07-MAY-2024

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने किया मतदान
स्टेट स्वीप आइकॉन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने चूना भट्टी स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से अपना अमूल्य वोट डालने की अपील की। 

प्रदेश में 44.67 फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 1 बजे तक प्रदेश में 44.67 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 52.60 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 37.37 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।  

कहां कितने फीसदी मतदान 

बैतूल- 48.26

भिंड- 37.37

भोपाल-40.41

गुना- 49.93 

ग्वालियर-41.18

मुरैना-39.24

राजगढ़-52.60

सागर-44.32

विदिशा-50.46

01:19 PM, 07-MAY-2024

मंत्री गोविंद राजपूत ने किया मतदान 
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत के साथ अपने पैतृक ग्राम जेरई के बूथ क्रमांक 34पर मतदान किया। मंत्री राजपूत ने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ, सशक्त और भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए आप सभी मतदान करें और अपने ईष्ट, मित्रों, परिजनों से भी मतदान करने का आग्रह करें। लोकतंत्र का यह महापर्व है, अपना मत देकर मजबूत लोकतंत्र और विकसित भारत में अपना योगदान दें।

कांग्रेस नेता पर हमला, भाई भी घायल  
मुरैना जिले के कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके परिवार पर हमला हुआ है। हमले में कांग्रेस नेता और उनके भाई घायल हो गए हैं। घटना नायकपुरा गांव की बताई जा रही है। कंसाना मतदान करने गए थे, इस दौरान उनक पर हमला हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

01:10 PM, 07-MAY-2024

पूर्व सीएम दिग्विजय ने लगाया ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप    
मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित राजगढ़ लोकसभा सीट पर सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि केंद्र के नेताओं की निगाहें भी टिकी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल यहां फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मशीन में गड़बड़ी की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की कही है। 

मुरैना में प्रत्याशी नजरबंद
मुरैना में पुलिस ने कांग्रेस, भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों को नजर बंद कर लिया। गड़बड़ी की आशंका का देखते हुए पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर, बसपा उम्मीदवार रमेश चंद्र गर्ग और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें नजर बंद किया।

पीठासीन अधिकारी निलंबित
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की खिलचीपुर विधानसभा सीट के मतदान केंद्र  क्रमांक 227 जामोन्या में पीठासीन अधिकारी द्वारा शराब पीकर मतदाताओं से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया। जिसके बाद कलेक्टर ने अधिकारी को निलंबित कर दिया है। 

12:31 PM, 07-MAY-2024

तोमर और पवैया ने किया मतदान 
मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर ने मंगलवार को ग्वालियर के बीईओ कार्यालय परिसर स्थित शा. प्राथमिक विद्यालय बारादरी मुरार में मतदान किया। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने मंगलवार को ग्वालियर के भगत सिंह नगर स्थित एबेंजर स्कूल के पोलिंग बूथ में मतदान किया। 

दिग्विजय सिंह ने पत्नी संग किया मतदान 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल में श्यामला स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 113 में सपत्नीक मतदान किया। मतदान के पहले उन्होंने भोपाल के जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा पाठ भी की। 

मंत्री ने किया मतदान 
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने ग्वालियर तानसेन रोड पर BTI स्कूल पहुंचकर अपना वोट डाला।

पार्टियों के एजेंट से पहले पहुंचे मतदाता
भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने अपने पूरे परिवार पत्नी और माता-पिता के साथ मतदान किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता में उत्साह है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब पार्टियों के एजेंट से पहले मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचे हैं। भोपाल में लोकसभा चुनाव का उत्सव बन रहा है, यहां मोदी मैजिक का असर साफ दिख रहा है। भोपाल लोकसभा मेरा परिवार है। भोपाल की जनता जग में मतदान को लेकर बड़ी जागरूकता है। 

होमगार्ड को आया हार्ट अटैक 
गुना जिले की मुंगावली विधानसभा के टांडा गांव के बूथ क्रमांक 267 पर एक होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड जवान रूपेंद्र सिंह ठाकुर जबलपुर का रहने वाला है। डॉक्टरों का कहना है कि उसे हार्ट अटैक आया है, उसका इलाज चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *