ग्वालियर. । राजस्थान आ रही गर्म हवा के चलते शनिवार को सुबह से सूरज की तल्खी बढ़ी हुई है। गत दिवस की तरह शनिवार को भी मौसम वैसा ही रहेगा। सुबह से ही गर्म हवा शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड होगा और दिन भर लू चलेगी। दोपहर में भीषण गर्मी होगी। मौसम विभाग ने 14 व 15 मई को शहर को 45 से 46 डिग्री सेल्सियस टार्चर झेलना होगा। लू भी चलेगी।
बंगाल की खाड़ी में अाया असानी तूफान आंध्र प्रदेश में कम दबाव के रूप में सक्रिय है। यह कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी हवा को अपनी ओर खींच रहा है, जिससे चलते राजस्थान की गर्म हवा मजबूत हुई हैं। गत दिवस इस हवा की गति बढ़ गई थी। जिससे अधिकतम तापमान 46.2 डिसे रिकार्ड हुआ था। इस कारण शनिवार को सुबह से ही सूरज की तल्खी बढ़ी हुई थी। जैसे-जैसे दिन गुजरा वैसे-वैसे तापमान में बढ़ोतरी हो गई। दोपहर में आसमान से आग बरसने लगेगी
बिजली ने किया बेहाल, लोगों को कराया रतजगा
शहर में अधिकतम तापमान बढ़ने से बिजली ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। बिजली की खपत बढ़ने से ट्रिपिंग व फाल्ट बढ़ गए। ट्रांसफार्मर भी फेल हुए, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। पावर ट्रांसफार्मर हीट होने की वजह से बिजली बंद कर रहे थे। पिछले दिनों की तुलना में शिकायतें अधिक रही। फ्यूज आफ काल्स पर भी देर से फोन लग सके। रात में लोग रतजगा गर रहे हैं।
दो दिन भीषण गर्मी, 16 से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 14 व 15 मई को राजस्थान की गर्म हवा और मजबूत होंगी। इस कारण दो दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज होगा। गर्मी से राहत नहीं रहेगी।
– 16 मई को जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके सक्रिय होने के बाद हवा का रुख उत्तर पश्चिमी होगा, जिससे 16 से 19 मई तक अधिकतम तापमान में गिरावट आने से राहत रहेगी।
इनका कहना है
– 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ अा रहा है। इसके सक्रिय होने पर ही अधिकतम तापमान में गिरावट अाएगी। 19 मई तक राहत रहेगी। 20 मई से अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 20 से 26 मई के बीच गर्मी का अाखिरी दौर अाएगा। उससे बाद तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो सकेगी।