मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के श्वसुर एवं श्रीमती साधना सिंह के पिता श्री घनश्यामदास मसानी का आज हृदयाघात से भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि दी है। वे 88 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला देवी, 03 बेटियां श्रीमती रेखा ठाकुर, श्रीमती कल्पना सिंह एवं श्रीमती साधना सिंह तथा 02 बेटे श्री अरूण सिंह मसानी एवं श्री संजय सिंह मसानी हैं।
श्री घनश्यामदास मसानी का जन्म 15 नवम्बर 1932 को गोंदिया, महाराष्ट्र में हुआ। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय स्वयं सेवक एवं समाजसेवी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज एवं राष्ट्र की सेवा को समर्पित किया। वे अयोध्या में श्री राममंदिर के निर्माण को युगान्तकारी घटना बताते थे।
……